ईरान के जवाबी हमले तेज: रियाद और कुवैत में US एंबेसी पर ड्रोन हमला
मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के बाद अब अमेरिकी दूतावास भी हमलों की जद में आ गए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा समूह के बीच बड़ी औद्योगिक पहल, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर T. V. नरेंद्रन के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
रांची में 28 फरवरी की रात हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार
रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में 28 फरवरी की रात हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जाकिर अंसारी और उनके पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे।
होली से पहले आसमान में रंगों का जादू, जानिए भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय
रंगों के पर्व होली से ठीक पहले आसमान में भी रंगों की छटा बिखरने वाली है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देगा, मानो प्रकृति खुद होली के रंगों से सराबोर हो गई हो। देश के अधिकांश हिस्सों में चंद्रोदय के समय ग्रहण अपने अंतिम चरण में होगा, जबकि उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर पूर्ण चरण का अंत भी देखा जा सकेगा।
दुबई में फंसे झारखंड के 100 से अधिक पर्यटक, हमलों के बाद उड़ने रद्द, परिजनों की बढ़ी चिंता
झारखंड के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे हुए है। इजराइल और अमेरिका का हमले के जवाब में जब ईरान ने हमला किया तो ईरान ने दुबई को भी अपना निशाना बनाया। हमलों के बाद अब एयरपोर्ट बंद कर दिए गए है। एयर पोर्ट बंद होने के बाद वहां घूमने गए लोग वहीं फंस गए है इसी में झारखंड के भी 100 से भी ज्यादा लोग फंस गए है। ये लोग कॉर्पोरेट टूर पर गए थे, अब होटल में ठहरे हैं, अभी तक लोग सुरक्षित हैं, पर धमाकों की आवाज से डरे हुए। परिवारों की
होलिका दहन 2026: 2 को अगजा 4 मार्च को होली, क्यों नहीं खेल सकते 3 को होली ?
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला पर्व है। यह केवल होली के रंगोत्सव की पूर्व संध्या नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर, श्रद्धा की अहंकार पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि जब भी अन्याय अपनी सीमा लांघता है, तब ईश्वर अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करते हैं।
संजू सैमसन की नाबाद पारी के फैन हुए कोच गौतम गंभीर, कहा संजू ने दिखाई काबिलियत की झलक
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी की जमकर सराहना की है। गंभीर ने इसे संजू की असली काबिलियत की झलक बताया, जिस पर टीम मैनेजमेंट ने हमेशा भरोसा जताया था।
सेक्स रेकैट के खिलाफ रांची के कई थाना क्षेत्र में एक साथ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
राजधानी रांची में सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन। एक साथ शहर के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश दी
नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 की मौत, 18 घायल
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव क्षेत्र में स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की विस्फोटक फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
खामेनेई की मौत पर भारत में दिखा शोक, शिया समुदाय ने सड़कों पर किया प्रदर्शन
तेहरान पर इजरायली हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।उनके साथ परिवार के चार और सदस्यों की भी जान गई है। ईरानी मीडिया ने भी इस खबर को कंफर्म किया है। ख़ामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है।