‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के पदधिकारियों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) की ‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
नेतरहाट स्कूल का प्रशासी पदाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्सी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
राज्यपाल ने नितिन कुलकर्णी को प्रोन्नति पर दी बधाई
राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।
मोमेंटम झारखंड मामले में शिकायतकर्ता ने आरटीआई के जरिए एसीबी से मांगा जवाब
मोमेंटम झारखंड मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज कराने वाले सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से गुरुवार को एसीबी से पूछा है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है?
जापान एयरलाइंस पर साइबर हमला: उड़ानों में देरी, टिकटों की बिक्री रोकी गई
जापान एयरलाइंस पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ सकता है। जापान एयरलाइंस ने साइबर हमले की पुष्टि की है।
मोदी सरकार के गठन के बाद, 2024 में बिहार के विकास को लगे पंख
वर्ष 2024 को अलविदा होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। वैसे तो बिहार के लिए यह साल कई मायनों में खास रहा है लेकिन केंद्र में बीते 10 जून को भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार के गठन के बाद से बिहार के विकास को जैसे पंख लग गए हैं। कुल मिलाकर कहें तो यह साल बिहार के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है।
3 रूपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल: इसी सप्ताह लागू करने की संभावना
झारखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। राज्य सरकार इसकी तैयारी में लगी है। सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाने की है। दरअसल राज्य सरकार सेस लगाने की तैयारी कर रही है।
कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा
कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। मीटिंग से पहले कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में पोस्टर लगाए। जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्वारा 17 बच्चों को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
अमेरिका में भारतीयों की तस्करी: कनाडा के कॉलेज भी शामिल, ईडी ने मारे छापे
भारत की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि कनाडा के रास्ते अमेरिका में भारतीयों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जा रही है।