10.50 लाख तक इनकम पर मिल सकती है टैक्स छूट
नरेंद्र मोदी सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को राहत दे सकती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी 3.0 अपने दूसरे बजट में 10 लाख 50 हजार रुपए सालाना कमाने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स की दरों में कटौती करने पर विचार कर रही है।
चीन का ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा बांध बनाने का ऐलान
चीन ने भारतीय सीमा के करीब तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर 137 अरब डॉलर की लागत से दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे तटवर्ती देशों- भारत और बांग्लादेश में चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल, चीन की सरकार ने ऐलान किया है कि वह तिब्बत की सबसे लंबी नदी यारलुंग त्सांगपो
2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने की फायरिंग: 4 गिरफ्तार
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद में 2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आज 5 कंपनियों के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट हुए
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए हैं। इसमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं।
राज्य में 1 जनवरी तक नहीं होंगे कोई भी राजकीय समारोह
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।
महाकुंभ के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
साइबर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को महाकुंभ में सुविधा एवं टेंट सिटी की बुकिंग के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने खुद को लगाई आग: 70% झुलसी
हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37) ने गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे सरकारी आवास में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
डॉ मनमोहन सिंह के निधन को लेकर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा स्थगित
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ मनमोहन सिंह का निधन बीती रात होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27-28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
झारखंड में 28 से छाएंगे बादल: फिर गिरेगा टेंप्रेचर
झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 और 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा।
रघुवर दास नए साल में लेंगे भाजपा की सदस्यता
ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास विशेष विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।