बाबूलाल मरांडी की सरकार से दोहरी मांग: सूर्या हांसदा मामले में CBI जांच और नगड़ी की जमीन आदिवासियों को वापस
। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो प्रमुख मांगें रखी पहली, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो और दूसरी, रांची के नगड़ी इलाके की जमीन आदिवासियों को वापस सौंपी जाए।
स्वाद और सेहत का मेल: रोज मखाना लड्डू खाने से मजबूत होंगी नसें और हड्डियां
क्या आपको भी मीठा बहुत पसंद है, लेकिन मन में हमेशा यह डर रहता है कि कहीं सेहत न बिगड़ जाए? तो अब इस चिंता को भूल जाइए! पेश है एक ऐसी मिठाई जो स्वाद और सेहत का बेमिसाल संगम है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मखाना लड्डू की!
सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने किया प्रदर्शन, सूर्या हांसदा मामले में CBI जांच की मांग
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र आज का दूसरा दिन आज है। सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 से जुड़े विवाद को लेकर विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर परिसर में पहुंचे।
BCCI जल्द नए स्पॉन्सर की तलाश में, Asia Cup में ‘सूर्या ब्रिगेड’ की चुनौतियां बढ़ने की संभावना
ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ये आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक नहीं रह सकते। इसके बाद भारतीय टीम को 9 सिंतबर से शुरू हो रहे एशिया कप मे बिना मुख्य प्रायोजक के खेलना पड़ सकता है।
शाह का विपक्ष पर तंज: मोदी जी ने खुद अपने खिलाफ बिल लाया, PM-CM की बर्खास्तगी विधेयक पर टिप्पणी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि संविधान (130वां संशोधन) बिल, 2025 जरूर पास होगा, भले ही विपक्ष इसका तीखा विरोध कर रहा हो। इस बिल में प्रस्ताव है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री गंभीर अपराध के तहत 30 दिन तक लगातार हिरासत में रहता है, जिसकी सजा पांच साल या उससे ज्यादा हो तो उसे अपने पद से हटना होगा।
जेडी वेंस ने बताया: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की असली वजह ….
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने के कारण अमेरिका ने भारत पर ये शुल्क लगाया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
घर में चोरी: सेब और दो दर्जन केले उड़ा ले गए चोर, 5 आरोपी गिरफ्तार
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिटोला मोहल्ले में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना 21 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में मोहम्मद अजार नामक व्यक्ति ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रिम्स-2 और सूर्या हांसदा समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा झारखंड विधानसभा का सत्र
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और इसके पहले दिन ही सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामे के आसार हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों के साथ पूरी तैयारी में हैं।
पैसे के विवाद में सास-ससुर की हत्या, दामाद पर लगा आरोप
दुमका जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गांव में बुधवार की रात हुए वृद्ध दंपत्ति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतकों का दामाद निकला।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, मजबूती के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई।