झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: तीसरे दिन की कार्यवाही आज, दूसरे दिन अंदर-बाहर जमकर हंगामा
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। और यह काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। यदि सदन का कार्य जारी रहता है तो आज अतिवृष्टि पर चर्चा हो सकती हैं। आज राजकीय विधेयक के बाद, राज्य में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसानों को हुए नुकसान पर दो घंटे की विशेष चर्चा हो सकती है।
गिरिडीह: प्रेम विवाह के कुछ साल बाद पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या
गिरिडीह जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत डाला। महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युव ने घरेलू विवाद में इस कांड को अंजाम दिया है।
घाटशिला उपचुनाव: 29 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराने की दिशा में कदम उठाते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्देश दिया है।
AB De Villiers ने आईपीएल 2026 से पहले RCB में वापसी के संकेत दिए, कहा- ‘मेरा दिल हमेशा…’
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्होंने भविष्य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की।
गुमला: NCORD बैठक में DC का निर्देश, ब्राउन शुगर और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं
गुमला में आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक गुमला हरीश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
रोमांस और ड्रामा से भरपूर ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज
पिछले कई महीनों से निर्देशक, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो ‘102 नॉट आउट’ और ‘ओएमजी’ जैसी सफल और यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
बिहार की सियासत में मुद्दों की जंग, पक्ष-विपक्ष में तेज आरोप-प्रत्यारोप
बिहार की सियासत में इन दिनों मुद्दाें की चोरी और कॉपी-पेस्ट का आक्षेप पक्ष और विपक्ष दोनों की जुबान पर चढ़ा है। आने वाले महीने में चुनावी महासमर के दौरान इसे और अधिक विस्तार पाना तय माना जा रहा। दिलचस्प यह है कि आक्षेप के साथ-साथ नसीहतों का भी दौर चल रहा।
हजारीबाग: मनीष जायसवाल का आरोप, विपक्ष ने किया मानसून सत्र बर्बाद
मानसून सत्र समाप्त होने के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल अपने क्षेत्र पहुंच चुके हैं। उन्होंने हजारीबाग में विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि मानसून सत्र विपक्ष के कारण बर्बाद हो गया। 21 दिनों का मानसून सत्र था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के ‘बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग’ पुस्तक का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया।
गणेशोत्सव पर विनायक की आराधना से समस्त शारीरिक एवं मानसिक बाधाओं का होता है नाश
हम सभी भारतीयों के जीवन में गणेशोत्सव का गहरा महत्व है। गणेश उत्सव के दस दिनों में घर-घर में गणपति बप्पा की स्थापना होती है और भक्तजन पूरे मन से उनकी पूजा-उपासना करते हैं। पहले दिन गणपति की स्थापना और आखिरी दिन विसर्जन की परंपरा इस त्योहार को विशेष बनाती है।