16 अगस्त को नेमरा में दिशोम गुरु का श्रद्धकर्म, रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की दिशानिर्देश
रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 16 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का श्रद्धकर्म कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक एसपी की ओर से ट्रैफिक को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है।
झारखंड हाई कोर्ट ने NTPC-CCL को चेताया: मुआवजा दिए बिना विस्थापितों को नहीं हटाया जा सकता
झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग और बोकारो में कोल परियोजनाओं के विस्थापितों को बिना मुआवजा हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर बुधवार को उनके पक्ष में अहम फैसला सुनाया है। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को राहत प्रदान किया है और अगले आदेश तक उन्हें घर खाली करने पर रोक लगा दी है।
बिहार के किसानों के लिए नीतीश का तोहफा: डिजिटल कृषि निदेशालय को मिली मंजूरी, ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध
बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन की स्वीकृति मिल गई है। उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निदेशालय कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव और पारदर्शिता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री के बाद फिसले ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयर
घरों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 275 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 314.30 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 311.30 रुपये के स्तर पर हुई।
भारत से भाव नहीं मिलने पर नाराज डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के पूर्व राजदूत ने टैरिफ बढ़ाने की वजह बताई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से इस कदर खफा हैं कि उन्होंने भारत पर 50 फीसदी का कड़ा टैरिफ लगा दिया है। भारत ने मई में पाकिस्तान के साथ युद्धविराम में ट्रंप की तथाकथित भूमिका को सिरे से नकार दिया।
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सुरक्षित, सरकार ने कहा- “हम विवाद नहीं, समाधान चाहते हैं”
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई हुई। कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई में केंद्र और कई एनजीओ की दलीलें सुनी और उसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सूर्या हांसदा एनकाउंटर: झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने CBI जांच की मांग की
गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को लेकर झारखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने इस एनकाउंटर को संदेहास्पद बताते हुए CBI या हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 4 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्रदीप वर्मा का कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी में चयन, झारखंड से पहली बार पहुंचे सांसद
दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के गवर्निंग बॉडी चुनाव 2025 में झारखंड के राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब झारखंड के किसी सांसद ने इस प्रतिष्ठित क्लब की गवर्निंग बॉडी में सदस्य पद हासिल किया है।
विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं, खासमहल जमीन घोटाले में बने आरोपी
शराब घोटाले में पहले से ही जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की परेशानियाँ और बढ़ गई हैं। अब उन्हें हजारीबाग के खासमहल जमीन घोटाले में भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में बुधवार को उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेशी हुई।