बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज: सलमान खान का कैमियो सीन लीक

News Saga Desk

वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ आज यानी 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर हर जगह रिलीज हो गई है। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए हैं। फिल्म का कैमियो सीन लीक हो गया है। ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्म में उनका कैमियो महत्वपूर्ण है, सीन लीक होने से फिल्म की टीम को नुकसान हो सकता है, क्योंकि यह दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट होता है।

सोशल मीडिया पर लीक हुए एंट्री सीन में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ वरुण धवन भी दिखाई दिए। कुछ दिनों पहले आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में सलमान का कैमियो देखकर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी, लेकिन ‘बेबी जॉन’ में सलमान का कैमियो जबरदस्त है। सलमान की एंट्री को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां और सीटियां बजाईं। सलमान ने वरुण धवन से कड़ी टक्कर ली और गुंडों को ढेर कर दिया। ‘एजेंट भाईजान’ के किरदार में सलमान ने सभी का मनोरंजन किया है।

फिल्म ‘बेबी जॉन’ 2 घंटे 45 मिनट लंबी है। सलमान का कैमियो 5 से 7 मिनट लंबा है, लेकिन इन 5 से 7 मिनटों में सलमान ने सभी का अच्छा मनोरंजन किया है। ऐसे में फिल्म ‘बेबी जॉन’ इस समय काफी चर्चा में है। फिल्म में वरुण धवन की मुख्य भूमिका है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर से ही यह फिल्म दर्शकों की वॉच लिस्ट में है। ‘बेबी जॉन’ में जैकी श्रॉफ विलेन के किरदार में है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More