चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात, 570 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में करीब 570 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।सड़क मार्ग से कुछ देर पहले यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ लागत के रेल ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। माड़ीपुर पावर हाउस के पास रेल ओवर ब्रिज के बनने से जाम से राहत मिलेगी।

इसके अलावा गायघाट के मधुरपट्टी में 24 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया। यहां नाव हादसे में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलाव पांच अन्य योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।

Read More News

Read More