भागलपुर में कैंसर अस्पताल खोलने की तैयारी, CM को सौंपा जाएगा प्रस्ताव

News Saga Desk

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग कैंसर अस्पताल खोलने की तैयारी में है। ऐसे में अब कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने भागलपुर में कैंसर अस्पताल बनाने की योजना को प्राथमिकता दी है। यह अस्पताल भागलपुर के बरारी रोड स्थित JLNMCH से जुड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर के पास बनेगा। 

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें अस्पताल के लिए प्रस्ताव सौंपा जाएगा। इसे लेकर जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार मनस्वी ने बताया कि इस अस्पताल के निर्माण के लिए करीब 25 एकड़ खाली जमीन का चयन किया गया है। इसका हाल ही में DM डॉ नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षण भी किया गया।

क्या है कैंसर अस्पताल को लेकर योजना

मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ टर्शियरी केयर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। पहले इसे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में ही बनाने की योजना थी। लेकिन अब यह तय किया गया है कि नए सिरे से खाली भूमि पर इसे तैयार किया जाएगा।  अब इस नए प्रस्ताव में कैंसर के मरीजों के लिए आवश्यक मेडिकल सुविधाओं जैसे CT स्कैन, MRI और अन्य जांच केंद्रों की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले भी कैंसर अस्पताल खोलने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन तब जमीन की चयन प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दिया गया था। इस बार के प्रस्ताव में जमीन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। ताकि नए अस्पताल के निर्माण की राह साफ हो सके। 


Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

Read More