गणतंत्र दिवस पर बिहार के इन 9 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

News Saga Desk

बिहार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर बिहार पुलिस के 9 अधिकारियों को पदक से सम्मानित करेंगी। ये पदक विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे हैं। इस दौरान सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कस्सी सुहिता अनुपम, IPS संजय कुमार, IPS मनोज कुमार के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं। 

ये होंगे सम्मानित

इस साल विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वालों में ADG कस्सी सुहिता अनुपम और DSP अनिल कुमार का नाम हैं। जबकि सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कार पाने वालों में कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, SP संजय कुमार, मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश, संजीत कुमार, शशिकांत और ASI अमितेश कुमार उपाध्याय शामिल हैं। 

पुलिसकर्मियों को यह पदक उनकी वीरता, अपराध नियंत्रण में योगदान, अपराधियों की गिरफ्तारी और अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति पदक (PSM) विशेष सेवा में शानदार रिकॉर्ड को मान्यता देने के लिए होता है। जबकि सराहनीय सेवा पदक (MSM) पुलिसकर्मियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत का प्रतीक होता है। 

इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर से 101 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे। बिहार से 7 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान प्राप्त होगा, जो राज्य की सुरक्षा और व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

Read More