Bihar Politics: डिप्टी CM विजय सिन्हा का SIR पर हमला, बोले—’जिन्न और जिन्ना को चुनाव आयोग ने किया बाहर’

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में बाहर से लाए गए लाखों फर्जी मतदाता जिन्न के रूप में निकलते थे। चुनाव आयोग ने घुसपैठिए और विदेशी फर्जी मतदाताओं को निकाल बाहर किया है। जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव और राहुल गांधी लोगों को भरमाने में लगे हैं। मुशहरी प्रखंड के रोहुआ मध्य विद्यालय के सामने स्थित मैदान में सोमवार को वह एनडीए के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, चांदी का चम्मच लेकर जन्मे लोगों का समय लद गया है। एनडीए के पांचों दल भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो पंचामृत के समान हैं। बिहार में नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो चुका है। अपराधियों के खिलाफ बिहार पुलिस 72 घंटे के भीतर कार्रवाई करती है।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि अराजकता फैलाने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार में कानून का राज स्थापित करने का निर्देश शासन और प्रशासन को दिया जा चुका है। आज बिहार के सभी लाभुकों के खाते में सीधे राशि जाती है। खजाना लूटने वाले जेल के अंदर हैं। राजद और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। बिहार की जनता जातीय उन्माद फैलने नहीं देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि टिकट का निर्णय एनडीए के सभी घटक दलों का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। जिन्हें भी उम्मीदवार घोषित किया जाए, सभी लोगों को मिलकर जिताना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब भारत का नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान हो गया है। अब भारत हथियार खरीदने वाला नहीं, बल्कि हथियार बेचने वाला देश बन गया है। माहौल देखने से लग रहा है कि बोचहां सहित मुजफ्फरपुर की सभी 11 सीटों पर एनडीए का परचम लहराएगा। साथ ही 2025 फिर से नीतीश की सरकार बनेगी।

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार सरकार अब प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। भाजपा की राज्यसभा सदस्य डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने पूर्व की सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

सभा को पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, लोजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदू कश्यप, महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार, लोजपा जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. गीता कुमारी, फेंकू राम आदि ने संबोधित किया। भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने अध्यक्षता और मुकेश कुमार शर्मा ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता मनोज कुमार तिवारी ने किया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More