बिहार राजनीति: लालू यादव ने बनाई 53 नेताओं की नई टीम, तेजस्वी यादव का नाम सबसे ऊपर

News Saga Desk

पटना। सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा कर दी है। इसमें दो श्रेणियों (राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित) में कुल 246 नेताओं का समायोजन हुआ है। 53 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहला नाम तेजस्वी यादव का है। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी इसमें स्थान पा रहीं। शेष विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इसमें प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और अरुण यादव आदि को स्थान मिला है। इसके लिए अरुण ने नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। कहा है कि यह विश्वास व दायित्व मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए बड़ा सम्मान है।

डॉ. संजीत बनाए गए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

राजद के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहित कुमार ने डॉ. संजीत कुमार राय को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी आदि की उपस्थिति में संजीत को मनोनयन-पत्र सौंपा गया। मोहित ने अपेक्षा जताई कि संजीत पार्टी और नेतृत्व की कसौटी पर खरे उतरेंगे।


Read More News

Read More