NEWS SAGA DESK
BPSC TRE 4 Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन आज जारी होने की उम्मीद है। 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर से शुरू हो सकते हैं।
BPSC TRE 4 Vacancy 2026 का इंतजार खत्म होने वाला
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। BPSC TRE 4 Vacancy 2026 को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द बड़ी अपडेट मिल सकती है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 का नोटिफिकेशन आज जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी भी सामने आ सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है।
32,388 पदों पर होगी भर्ती
BPSC TRE 4 Vacancy 2026 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रस्तावित है। भर्ती में अलग-अलग शिक्षक पदों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, पदवार रिक्तियों, विषयवार सीटों और शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी BPSC TRE 4 Notification जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
इसे भी देखें:-JSSC-CGL परीक्षा रद्द! हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, 24 दिन बाद छात्रों को बड़ी राहत
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें। खासकर शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और आवेदन शुल्क से संबंधित नियमों की जानकारी जरूर जांच लें।
1 सितंबर से शुरू हो सकते हैं आवेदन
रिपोर्ट्स के अनुसार, BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू की जा सकती है। हालांकि, आवेदन शुरू होने की अंतिम पुष्टि आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी।
No Comment! Be the first one.