बिहार में चाची से एकतरफा प्यार में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, शव खेत में फेंका
बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी चाची से एकतरफा प्यार के चलते अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया। घटना 11 मई की है।
पटना के BN कॉलेज में बमबाजी से घायल छात्र की हालत हुई नाजुक
पटना मंगलवार की दोपहर पटना के BN कॉलेज के कैंपस में बमबाजी में घायल छात्र सुजीत कुमार पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। सुजीत मेदांता अस्पताल के ICU में एडमिट है। सुजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है।
देश के लिए कुर्बान हुए बिहार के BSF जवान, आतंकी मुठभेड़ में हुए थे घायल
बिहार के नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी और आतंकी मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बिहार में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता की गला काटकर की हत्या
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव में एक बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
भागलपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लड़खड़ा कर गिरे सांसद अजय मंडल, स्ट्रैचर पर पहुंचे अस्पताल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। यहां उन्हाेंने 208 करोड़ की 32 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबले को भी देखा और खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने परिचय लिया।
एक बार फिर सरहद पर शहीद हुआ बिहार का लाल, तीन महीने पहले लिए थे सात फेरे
देश की सरहद पर एक बार फिर बिहार का सपूत शहीद हो गया। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सीवान जिले के वसिलपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान रामबाबू प्रसाद ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
पूर्वी चंपारण को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसपी ने तैयार की 1000 अपराधियो की सूची
एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक ठोस रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुद्ध पूर्णिमा के मौका पर बुद्ध प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते, बुद्ध स्मृति पार्क में की बोधिवृक्ष की पूजा
CM नीतीश कुमार ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ मिलकर बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया का बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष और श्रीलंका से लाए गए वृक्ष की पूजा की।
मोतिहारी में 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
पुलिस और एनआईए की संयुक्त कारवाई में मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से रविवार देर शाम 10 लाख रुपए के इनामी खलिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत विरोधी गतिविधियो में शामिल रहे आतंकी कश्मीर नेपाल में छिपकर रह रहा था।
भारत-पाक तनाव का असर हवाई यात्रा पर, पटना एयरपोर्ट से 4 जोड़ी फ्लाइट्स रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली 4 जोड़ी फ्लाइट्स को 14 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। खासतौर पर चंडीगढ़ और भुवनेश्वर जाने वाली उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं