भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया गया है। बिहार की 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जो नेपाल से लगती है, दो माह के लिए अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू के तहत रहेगी।
बिहार में हॉस्टल में छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित एक हॉस्टल में हुई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते छात्र को सिर में गोली मारी गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है
पटना हवाई अड्डा पर हाई अलर्ट,स्नाइपर डॉग्स के साथ की जा रही कड़ी निगरानी
देश के कई अन्य अड्डों की तरह पटना का जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी हाई अलर्ट पर है, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF) के जवान और स्नाइपर डॉग्स के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।
नालंदा में हर्ष फायरिंग से अधेड़ की मौत, दो बालक जख्मी
नालंदा जिले के भागनबिगहा ओपी थानाक्षेत्र अंतर्गत मोरा तालाब नवादापर गांव में बुधवार की रात्री तिलक समारोह में बार बालाओं के नाच के दौरान किये गये हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो बालक जख्मी हो गया है ।
पटना में बीपीएससी अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जलाया गया मुख्यमंत्री का पुतला
पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे बिहार में विरोध की लहर देखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर में जिला युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।
पड़ोसी की शादी में गाना गाने पर भड़का पति, पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका
बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जैतीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएम एवं एसपी ने पूर्व सैनिक, आपदा मित्र, स्काउट, एनसीसी के वाॅलिंटियर्स के साथ की बैठक
अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पूर्व सैनिक, आपदा मित्र, स्काउट, एनसीसी के वालंटियर्स के साथ आज ब्लैक आउट को सफल बनाने हेतु समाहरणालय स्थित परमान सभागार में ब्रीफिंग बैठक की गई।
भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व : नीतीश कुमार
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने भी कहा है कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर आज पूरा देश गौरवान्वित है।
पटना में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लाेगाें की माैत, चार घायल
बिहार में सोमवार देर रात हुई बारिश, वज्रपात और आंधी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचायी। रात 11 बजे के बाद से पटना का मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई इलाकों में तबाही मचाई। जि बले में बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर दियारा के नई बायपास
नीट पेपर लीक के नाम पर साइबर ठगी करने वाला बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज का छात्र गिरफ्तार
नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के नाम पर टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देने वाला मेडिकल का छात्र को अररिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।आर्थिक अपराध इकाई पटना के निर्देश पर साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।