त्रृटिपूर्ण मतदाता सूची के आधार पर पैक्स चुनाव कराने की तैयारी -जांच कराकर चुनाव स्थगित कराने की मांग
पूर्वी चंपारण । जिले में सहकारिता को जेबकारिता बनाकर सहकारिता आंदोलन को पलीता लगाने की एकबार फिर तैयारी की जा रही है। इसका बड़ा उदाहरण अगामी 26 अगस्त को होने वाले जिले के उन आठ पैक्सो के चुनाव में उभर कर सामने आया है। जहां बताया जा रहा है,कि सहकारिता के पदाधिकारी गण त्रृटिपूर्ण मतदाता सूची के आधार पर पैक्स चुनाव कराने की तैयारी में जुटे है।
मंत्री ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया उद्घाटन
समस्तीपुर । जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
राहुल का आरोप– चुनाव प्रणाली खत्म, धांधली से बने मोदी PM; राजनाथ की चुनौती– सबूत हैं तो एटम बम फोड़ें
राहुल गांधी ने पिछले 10 दिनों में तीसरी बार इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधा है। राहुल ने शनिवार को कहा, भारत का इलेक्शन सिस्टम मर चुका है। हम आने वाले कुछ दिनों में आपको साबित कर देंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली हो सकती है और हुई भी।
बिहार में वोटर लिस्ट से 7.6 लाख नाम हटे, सीमांचल के जिलों में सबसे ज्यादा असर
बिहार के सीमांचल क्षेत्र के चार प्रमुख जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार की प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह इलाका नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं से लगा हुआ है और मुस्लिम आबादी के घनत्व के लिए जाना जाता है।
मधेपुरा में सेप्टिक टैंक हादसा, दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
मधेपुरा ज़िले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा हो गया। शौचालय के टैंक से शटरिंग हटाते वक्त दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से बीमार है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO-सुपरवाइजर का मानदेय दोगुना, ERO और AERO को भी मिलेगा भुगतान
बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों के मानदेय और भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। अब बीएलओ को पहले की तुलना में दोगुना यानी ₹12,000 का मानदेय मिलेगा।
जमुई में तेज बहाव से बरमसिया पुल ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा
झाझा-परासी मुख्य मार्ग पर उलाई नदी पर बना बरमसिया पुल पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अब आम लोगों का पुल पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे झाझा और सोनो प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं।
भागलपुर में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; दहशत में लोग
भागलपुर और उसके आसपास के इलाकों में गंगा फिर विकराल रूप धारण करने लगी है। कहलगांव और नवगछिया में नदी फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुँच गई है। नवगछिया में 12 घंटे में जलस्तर 12 सेमी बढ़ा है। भागलपुर शहर में भी जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है।
आनंदपुरी-कुर्जी नाले पर बनेगी फोरलेन सड़क, CM ने किया शिलान्यास; 300 करोड़ की लागत, अटल पथ से जुड़ाव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो नालों का शिलान्यास किया। 181 करोड़ रुपए की लागत से कुर्जी नाले का निर्माण होगा। वहीं 91 करोड़ रुपए की लागत से आनंदपुरी नाले का निर्माण किया जाएगा।
बिहार: जिंदा पत्नी को मृत बताकर रचाई दूसरी शादी, बेवफा पति पर DM ने लिया संज्ञान
जिले में फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का एक नया मामला धनरूआ प्रखंड में सामने आया है। भखरी थाना के मुस्तफापुर ग्राम निवासी शिवरंजन कुमार ने जीवित पत्नी निशा देवी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर दूसरी शादी कर ली। वर्तमान में बेगूसराय के वार्ड आठ केशावे में रह रही निशा देवी ने आरटीआई के तहत अपने मृत्यु प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी मांगी थी।