सुगौली में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | सुगौली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में की गई।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे, इंटरनेट, रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम
पटना | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के बख्तियापुर विधानसभा क्षेत्र के हरनौत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में एनडीए की सरकार आए वाहन विकास हुआ जहां नहीं आईआईवहाँ विकास रुक सा गया।
लालू परिवार में तनाव? तेजप्रताप के काफिले पर हमला, भीड़ बोली- ‘तेजस्वी जिंदाबाद’
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच लालू परिवार और राजद से अलग होकर चुनाव लड़ रहे जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेजप्रताप यादव पर प्रचार के दौरान जनता से विरोध का सामना करना पड़ा है।
लखीसराय रैली में शाह का वार— मोदी पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं, महागठबंधन का अंत निकट
लखीसराय : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लखीसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा कल आए और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने वाले शब्द बोले। लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने छठी मैया का भी अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ पूजा मनाते हैं, वे ड्रामा करते हैं।”
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना: गुजरात में उद्योग, वोट बिहार से; कहा- बिहार को बना रखा है बंधक
दरभंगा : महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दरभंगा के गौराबौराम में जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम की वजह से मधेपुरा के बिहारीगंज और आलमनगर की उनकी सभाएं रद्द हो गईं, लेकिन वे निर्धारित समय से पहले दरभंगा पहुंचे और वीआईपी प्रत्याशी संतोष सहनी के समर्थन में प्रचार किया।
समस्तीपुर रैली में PM मोदी का हमला: राजद पर कट्टा, कुशासन और करप्शन का आरोप, पुराने हत्याकांड का भी किया जिक्र
छठ महापर्व के बाद बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर हमला बोला है। राहुल गांधी के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की पहचान पांच चीजो से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन बिहार में राजद के ‘जंगलराज’ की पहचान हैं। उन्होंने कहा “विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, लेकिन ये दल बिहार को केवल पीछे ले जाते हैं।”
बिहार चुनाव प्रचार में भाजपा के तीन दिग्गज मैदान में: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज करेंगे कई जनसभाएं
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता, स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के दो, शाह चार और नड्डा दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने तीनों स्टार प्रचारकों के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। शहाबुद्दीन के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में योगी ने राजद और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कुछ माफिया, खानदानी अपराधी व भ्रष्टाचारियों ने मिलकर महागठबंधन बना लिया हैं। योगी के इस वाक्य पर सभा स्थल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
राहुल गांधी का नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना: “चेहरा नीतीश का, रिमोट बीजेपी के हाथ में”
मुजफ्फरपुर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा केवल दिखावे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि “रिमोट कंट्रोल” बीजेपी के हाथ में है।
अमित शाह का राजद-कांग्रेस पर हमला: “भ्रष्टाचार के प्रतीक दलों को फिर से सत्ता में नहीं आने देंगे”
दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला।