बिहार में शहरीकरण को नई रफ्तार, 11 शहरों में प्लान सिटी, सोनपुर-सीतामढ़ी में बसेंगे नए ग्रीनफील्ड टाउन
पटना। बिहार में वर्षों से ठहरे शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए नीतीश कुमार की नई सरकार बड़े स्तर पर काम शुरू कर रही है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राज्य में 11 प्रमुख शहरों में नई सिटी (Plan City) विकसित की जाएगी, जबकि पुराने शहरों के पुनर्विकास की भी योजना तैयार हो रही है।
राबड़ी देवी के आवास खाली कराने पर RJD का हमला-‘नीतीश सरकार ने तोड़ी राजनीतिक मर्यादा’, कैलाश यादव का BJP पर दबाव की राजनीति का आरोप
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किए जाने पर राजद ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है।
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बयान जारी कर कहा कि एनडीए सरकार बनने के कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बदले की भावना’ से निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे बीजेपी के दबाव में लिया गया छोटा एवं अहंकारी कदम बताया।
‘ऑपरेशन बुलडोज़र’ बेअसर? मुजफ्फरपुर में 100 से अधिक अवैध ढांचे हटे, फिर भी सड़क पर दोबारा कब्जा
मुजफ्फरपुर। शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम पिछले शुक्रवार से लगातार ऑपरेशन बुलडोज़र के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। रविवार को छोड़कर जारी इस अभियान में अब तक सौ से अधिक अवैध संरचनाएं तोड़ी जा चुकी हैं। लेकिन बड़ी चुनौती यह है कि टीम के लौटते ही सड़कें फिर से कब्जे में चली जाती हैं और हालात जस के तस बने रहते हैं।
भागलपुर में जाम पर सख्त DM, यातायात सुधार को लेकर अधिकारियों संग उच्चस्तरीय बैठक, अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई
भागलपुर। शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात जाम के मद्देनज़र जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को समीक्षा भवन में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित राष्ट्रीय उच्च पथ 31 व 80 के अभियंताओं समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार, बिहार-उत्तर भारत में 52 ट्रेनें रद्द, लाखों यात्रियों की यात्रा प्रभावित
बिहार व उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत के साथ घने कोहरे ने रेलवे संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। फॉग सेफ डिवाइस व अतिरिक्त मॉनिटरिंग के बावजूद दृश्यता कम होने से ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। सबसे बड़ा असर यात्रियों पर पड़ा है, क्योंकि पूर्व मध्य रेल ने 52 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इन रद्द ट्रेनों का प्रभाव 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रहेगा, जिससे अनुमानित 45 लाख यात्रियों की यात्रा योजनाएं बाधित होंगी। इनमें 20 ट्रेनें पटना होकर गुजरने या यहां से खुलने वाली हैं।
सीएम महिला रोजगार योजना, 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, रोजगार मूल्यांकन शुरू
पटना। बिहार सरकार 28 नवंबर को सीएम महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर करने जा रही है। इनमें 9.50 लाख ग्रामीण और 50 हजार शहरी क्षेत्र की महिलाएं शामिल होंगी, जो जीविका समूह से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं डीबीटी के माध्यम से राशि भेजेंगे। सरकार पहले चरण में लाभ प्राप्त कर चुकी महिलाओं के रोजगार मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है। जिला परियोजना विभाग (जीविका) की टीम घर-घर जाकर यह पता लगाएगी कि महिलाएं किस व्यवसाय में लगी हैं और योजना का लाभ कितना उपयोग हो रहा है।
भागलपुर में सुधा डेयरी लगाएगी बड़ा दही प्लांट, रोज 10 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य
भागलपुर में सुधा डेयरी दही उत्पादन के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा प्लांट स्थापित कर रही है। साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्लांट छह माह में तैयार होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद भागलपुर के साथ बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में भी सालभर दही की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। फिलहाल दही उत्पादन बरौनी, मुजफ्फरपुर और पटना स्थित इकाइयों से होता है, जबकि भागलपुर के लिए दही मैनुअल रूप से जमाकर उपलब्ध कराया जाता था।
बिहार में डेयरी विभाग अलग से बनेगा, दो साल में दूध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य
पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की, कि बिहार में डेयरी अब एक स्वतंत्र विभाग के रूप में विकसित होगा। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आगामी दो वर्षों में दूध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही सड़कों पर घूमने वाली आवारा गाय, भैंसों व बैलों को प्रखंड स्तर पर रखे जाने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
वेतन और पीएफ बकाया को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर, सुल्तानगंज में सफाई सेवाएं ठप
भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने दो माह से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में धरना देते हुए कहा कि सावन और भादो महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है, वहीं पीएफ की राशि 18 महीने से बकाया है।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान,भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण नामुमकिन, जनता अब जागरूक
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत में बाबरी मस्जिद का दोबारा निर्माण किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब जाग चुकी है और ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।