नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, गांधी मैदान में हुआ शपथ ग्रहण
जनता दल के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज सुबह बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका 10वां कार्यकाल है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।
बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज, सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, JDU ने नीतीश को चुना अपना नेता
बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ चरम पर हैं।
नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, NDA की बैठक में नई सरकार गठन की तैयारियां तेज
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
पटना मरीन ड्राइव पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, वीडियो में गर्भवती महिला से धक्का-मुक्की का आरोप
पटना की मरीन ड्राइव से सामने आए एक वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस कर्मी अपनी स्कूटी से एक गर्भवती महिला को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
20 नवंबर को नीतीश कुमार ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, गांधी मैदान में तैयारियाँ तेज
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए में यह बड़ा सवाल बना हुआ था कि राज्य की कमान कौन संभालेगा, लेकिन अब तस्वीर लगभग साफ होती दिखाई दे रही है।
रोहतास में बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर की ट्रॉली में बना गुप्त तहखाना, पुलिस ने 60 लाख का गांजा जब्त
बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा है।
राजद विधायक दल के नेता बने तेजस्वी यादव, चुनावी हार और पारिवारिक विवाद से बढ़ी चुनौतियाँ
राष्ट्रीय जनता दल | राजद विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। तेजस्वी के आवास पर हुई इस बैठक में निर्वाचित विधायकों के साथ लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि बैठक समाप्त होने से पहले ही लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बाहर चले गए।
विश्व बाल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
सहरसा | 17 से 20 नवम्बर तक मनाए जा रहे विश्व बाल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को माध्यमिक राजकीय कन्या विद्यालय में बालिकाओं के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दुकान का गेट बाहर से बंद कर चोर हुए फरार , क्षेत्र में बढ़ती चोरी से लोगों में आक्रोश
दरभंगा | बिहार में दरभंगा जिले के नदियामी गांव स्थित विष्णु ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में रविवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। दुकान संचालक मनोज कुमार चौधरी उर्फ़ ठक्को जी के अनुसार, लगभग रात दो बजे अज्ञात चोर दुकान से मोटर चोरी कर ले गए। घटना उस समय हुई जब उनके स्टाफ दुकान के अंदर ही सोए हुए थे।
सड़क दुघर्टना में एनटीपीसी इंजीनियर की मौत
भागलपुर | जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा पुल के समीप सोमवार को अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से सुल्तानगंज निवासी संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।