बिहार के मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन,विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को तारामंडल में आयोजित एक कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर राज्य में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्श बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन भी किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोक्ष की भूमि गयाजी पहुंची,विष्णुपद और फल्गु अक्षयवट में करेंगी पिंडदान
पटना | मोक्ष और ज्ञान की भूमि बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। पितृपक्ष मेले के बीच आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी पहुंच गई हैं।
प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए खुलासे किए हैं। उन्होंने एक-एक करके उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल होने का तथ्यों के साथ खुलासा किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एशिया कप-2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों और सपोर्टिंग स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सीकरीया फार्मेसी कॉलेज में दवा सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन
पूर्वी चंपारण | राष्ट्रीय फार्मा कोविजिलेंस सप्ताह के दौरान शुक्रवार को मोतिहारी स्थित सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के कॉन्फ्रेन्स हॉल में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रसिद्ध डॉ आशुतोष शरण, सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के सचिव सह भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया तथा सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा.अतुल कुमार एवं उप प्रचार्या प्रीति दूबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जविल कर किया।
नरपतगंज में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत नेताओं ने भरी हुंकार
अररिया | बिहार में अररिया जिले के नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल और मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया।
सांसद ने की केन्द्र प्रयोजित योजनाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
नवादा | सांसद-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति विवेक ठाकुर की अध्यक्षता मे शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने पौधा देकर संसद का स्वागत किया।
अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन को फारबिसगंज से परिचालित किए जाने की मांग
अररिया | नरपतगंज से अमृतसर के लिए परिचालित हो रही 14603/14604 जनसाधारण साप्ताहिक एक्सप्रेस को फारबिसगंज से परिचालित किए जाने को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य विनोद सरावगी ने महाप्रबंधक एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक, हाजीपुर को पत्र भेजा है।
बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस समारोह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोग पर आधारित स्मारिका ‘संवाद से सरोकार तक’ का विमोचन किया और आयोग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पटना: TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने फिर सड़क पर जताया विरोध, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बिहार विधानसभा का चुनाव सर पर है। साल के अंत में इसके चुनाव होने है । और इस बीच एक मुद्दा जो हर हप्ते पटना की सड़कों पर उठा खड़ा होता है। वह है TRE-4 के शिक्षकों की मांग। TRE-4 के शिक्षक बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी एक बार फिर आज पटना की सड़कों पर आंदोलन पर उतर आए हैं।