पहाड़पुर में 5 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में हस्तांतरित किए 2920 करोड़ रूपये
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रूपये हस्तांतरित किए।
अमोद हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, पत्नी ही निकली कातिल
पूर्वी चंपारण | जिला के चिरैया थाना पुलिस ने सिकरहना डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में त्वतरित कारवाई करते हुए आमोद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आमोद की हत्या उसकी कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर करा दी।
शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार से, शुक्ल योग में कलश स्थापना,थावे मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट
गोपालगंज | भक्ति और आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस बार सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा की आराधना और कलश स्थापना को समर्पित होता है। इस बार नवरात्रि में विशेष संयोग बन रहा है क्योंकि यह शुक्ल योग में शुरू हो रहा है, जो सफलता और शुभ फल देने वाला माना जाता है।
संक्षिप्त वाल्मीकि रामायण के अंगिका-संस्करण का हुआ लोकार्पण
भागलपुर | अंगिका-वर्तनी में एकरूपता होनी चाहिए, क्योंकि अब इसमें एक समान वर्तनी की आवश्यकता महसूस की जा रही है, तभी अंगिका भाषा का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
छात्राओं का स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण शिविर
भागलपुर | स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर द्वारा शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
तेजस्वी यादव के विचारों को गांव-गांव पहुंचाने की जरूरत :चक्रपाणि
भागलपुर | जिले के पीरपैंती विधानसभा के कहलगांव प्रखंड में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भरत यादव एवं संचालन मोहम्मद मकबूल ने किया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं पूर्व विधायक पीरपैंती रामविलास पासवान थे।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए गयाजी में किया पिंडदान
पटना | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोक्ष की भूमि बिहार के गयाजी में शनिवार को विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान किया। उन्होंने विश्वविख्यात गयाधाम स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर की तीन प्रमुख पिंडवेदियों पर पिंडदान किया।
बिहार विधानसभा चुनाव : सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांगों की बैठक
पटना | बिहार में सारण जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित आववश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए।
Bihar Election 2025: सीट बंटवारे में बड़े भाई की भूमिका में जेडीयू, चिराग पासवान पर फैसला BJP के पाले में
कहने को तो एनडीए एकजुट होकर चुनाव मैदान में जा रहा है। एक दूसरे के प्रति बराबरी और सम्मान का भाव है। लेकिन, लड़ने वाली सीटों की संख्या को लेकर लड़ाई थम नहीं रही है।