केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री 28 मई को डार्क पैटर्न पर हितधारकों के साथ करेंगे बैठक
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी डार्क पैटर्न पर हितधारकों से मिलेंगे। वह 28 मई को उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी तथा भरोसेमंद बाजार सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में डार्क पैटर्न के बारे में उपभोक्ताओं की चिंताओं को संबोधित करेंगे।
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। भाव में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,640 रुपये से लेकर 97,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और अन्य के खिलाफ ईडी की छापेमारी, 1.70 करोड़ रुपये जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल), जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) और कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 1.70 करोड़ रुपये नकद और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। ये कार्रवाई घर खरीददारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में धनशोधन जांच के तहत की गई है।
एलआईसी ने 24 घंटे में सर्वाधिक जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने का बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बड़ी उपल्बिध हासिल की है। कंपनी ने “24 घंटे में सबसे ज्यादा जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने” के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (जीडब्ल्यूआर) का खिताब हासिल किया है।
PF पर बरकरार रहेगी 8.25% की ब्याज दर, सरकार ने लगाई मुहर; 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा
अगर आप भी नौकरी करते हैं और हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा पीएफ (Provident Fund) में जमा करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF पर इस साल भी 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।
पीयूष गोयल ने यूरोपीय संघ के आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात की, एफटीए पर हुई चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं की एक महीने के भीतर दूसरी मुलाकात थी, जिसमें भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा की गई।
रिलायंस समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ का करेगा निवेश : मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र की स्थापना, अपनी दूरसंचार सेवाओं, खुदरा कारोबार एवं स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
रिलायंस पावर का शेयर आज 19% चढ़ा,वजह- कंपनी को भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर आज (23 मई) शुक्रवार को करीब 19% चढ़ा। कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 45 रुपए पर ओपन हुआ और फिर 53.10 रुपए का डे-हाई बनाया। हालांकि, अभी कंपनी का शेयर 15% से ज्यादा की तेजी के साथ 51.33 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक से मिले गोयल, व्यापार समझौते पर की चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक के साथ अपनी दूसरी बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा की गई।
झारखंड की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन से रू-ब-रू होगा 16वां वित्त आयोग
झारखंड की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन की वास्तविकता को जानने के लिए ऑडिट की प्रधान महालेखाकार की टीम को 16वें वित्त आयोग ने दिल्ली बुलाया है। प्रिंसिपल आकाउन्टेंट जनरल (पीएजी) (ऑडिट) इंदू अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचेगी।