धुरंधर को मिला धमाकेदार पहला रिव्यू, रणवीर सिंह की फिल्म पर दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया वायरल
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर अब रिलीज से बस एक दिन दूर है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन दिखेंगी, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ट्रेलर में ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी है।
स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी पर सस्पेंस, परिवारों ने अफवाहों को किया खारिज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पिछले कई दिनों से चर्चा में है। महाराष्ट्र के सांगली में 23 नवंबर को दोनों की शादी तय थी, लेकिन उसी दिन अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। इन अचानक घटनाओं की वजह से शादी फिलहाल टाल दी गई है।
आमिर खान ने घोषित की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’, वीर दास करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू
हैदराबाद: आमिर खान प्रोडक्शंस ने 3 दिसंबर को अपनी नई अनोखी जासूसी फिल्म हैप्पी पटेल की घोषणा कर दी। इस फिल्म से मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं।
IPL 2026 झटका! ग्लेन मैक्सवेल ने नीलामी से नाम वापस लिया, भावुक पोस्ट से फैंस हैरान
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 नीलामी से अपना नाम वापस लेकर सभी को चौंका दिया है। पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आईपीएल ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनाया है। उनके इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है।
‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग में धमाका! महंगी टिकटों के बाद भी 27 हजार से ज्यादा टिकटें SOLD OUT
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। 5 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू हुई और पहले ही दिन दर्शकों का ऐसा क्रेज देखने को मिला कि कई शहरों में टिकटों की कीमतें आसमान छू गईं। बावजूद इसके, बुकिंग रफ्तार पकड़ती रही और अब तक 27 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।
शादी में थिरके चिराग पासवान, अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस का वीडियो वायरल
पटना में एक शादी समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज़ सामने आया। आयोजन में मौजूद लोगों की फरमाइश पर चिराग मंच पर पहुंचे और अपनी ही फिल्म ‘मिले न मिले हम’ के लोकप्रिय गाने ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ पर थिरकते नजर आए। उनका यह छोटा लेकिन मजेदार डांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection, पहले चार दिनों में 60 करोड़ पार, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा
धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। प्यार, जूनून और भावनाओं के टकराव को दिखाती यह फिल्म लगातार डबल डिजिट की कमाई के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो इसे 2025 की चर्चित फिल्मों की लिस्ट में मजबूती से खड़ा करता है।
Ravi Shastri : 45 साल के क्रिकेट सफर, कोचिंग दबाव, टीम की जिम्मेदारी और 2027 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट का एक मजबूत स्तंभ—रवि शास्त्री। खिलाड़ी, कमेंटेटर और फिर टीम इंडिया के हेड कोच तक का सफर उनकी पहचान का बड़ा हिस्सा रहा। 1981 से 1992 तक भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को एक दमदार ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया। बाद में बतौर कोच (2017-2021) शास्त्री टीम इंडिया की रणनीति और सफलता के प्रमुख चेहरा बने। वर्तमान में वह कमेंट्री के ज़रिए क्रिकेट की धड़कन से जुड़े हैं। प्रभात खबर से खास बातचीत में शास्त्री ने अपने क्रिकेट सफर, कोचिंग चुनौतियों, खिलाड़ियों के मानसिक संतुलन और भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति पर खुलकर बात की।
IND vs SA ODI, Virat Kohli का शतक चमका, Yashasvi के हेयरस्टाइल पर किया ‘तेरे नाम’ वाला फनी डांस-वीडियो वायरल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के JSCA स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में कई मोमेंट्स चर्चा में रहे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं विराट कोहली ने—अपने दमदार शतक के साथ और अपनी मजेदार हरकतों से भी।
Dharmendra के निधन के बाद Shatrughan Sinha की Hema Malini से मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक यादें
बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के चले जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। 24 नवंबर को उनके निधन ने न सिर्फ उनके चाहने वालों, बल्कि हिंदी सिनेमा के कई सितारों को गहरा दुःख दिया। इसी बीच अभिनेता एवं वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में हेमा मालिनी से मुलाकात की और इस भावुक मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा की।