‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग में धमाका! महंगी टिकटों के बाद भी 27 हजार से ज्यादा टिकटें SOLD OUT

News Saga Desk

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। 5 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू हुई और पहले ही दिन दर्शकों का ऐसा क्रेज देखने को मिला कि कई शहरों में टिकटों की कीमतें आसमान छू गईं। बावजूद इसके, बुकिंग रफ्तार पकड़ती रही और अब तक 27 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, टिकट कीमतें 2000 रुपये के पार

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • 2D में 25,347 टिकटें बिक चुकी हैं
  • कुल 2,507 शोज निर्धारित
  • IMAX 2D में 2,484 टिकटों की बिक्री
  • कुल 74 IMAX शोज

फिल्म अब तक 2.81 करोड़ की कमाई सिर्फ ब्लॉक सीट्स के साथ कर चुकी है।

वहीं टिकटों की कीमतों ने भी लोगों को चौंकाया है—

  • दिल्ली के PVR Director’s Cut में एक टिकट 2400 रुपये तक
  • मुंबई के PVR Icon में प्रीमियम टिकट 1610 रुपये में बिक रहे हैं

इसके बावजूद बुकिंग में कोई गिरावट नहीं दिखी, जिससे फिल्म के प्रति लोगों के जोश का अंदाजा लगता है।

फैंस में जबरदस्त क्रेज-दमदार स्टारकास्ट

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक रियल-लाइफ बेस्ड फिल्म है, जिसमें मेजर मोहित शर्मा की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की स्टारकास्ट भी दमदार है—

  • रणवीर सिंह
  • अर्जुन रामपाल
  • संजय दत्त
  • आर. माधवन
  • अक्षय खन्ना
  • सारा अर्जुन

कुछ समय पहले रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा था, जिससे फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More