News Saga Desk
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर अब रिलीज से बस एक दिन दूर है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन दिखेंगी, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ट्रेलर में ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी है।
फिल्म में रणवीर और सारा के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। सभी कलाकारों का लुक और इंटेंस स्क्रीन प्रेज़ेंस पहले से ही चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इसे इंडियन सिनेमा की सबसे वायलेंट फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहला रिव्यू आया सामने
फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने धुरंधर का पहला रिव्यू शेयर किया और लिखा— “ये फिल्म आउट ऑफ सिलेबस है। तीन घंटे से ज्यादा रनटाइम में दमदार एक्शन, भारी-भरकम डायलॉग्स और ग्रिपिंग स्क्रीनप्ले दर्शकों को बांधे रखते हैं। रणवीर सिंह फुल धमाके के साथ वापसी कर रहे हैं। संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म का आखिरी आधा घंटा सबसे बड़ा सरप्राइज है, जो दर्शकों को शॉक में डाल देगा।”
दूसरा रिव्यू भी आया सामने
क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा— “धुरंधर एक इमोशनली इंटेंस और हिंसक क्राइम ड्रामा है, जो पहले फ्रेम से आखिरी शॉट तक पकड़ बनाए रखती है। आदित्य धर ने इस कहानी को साइकोलॉजिकल ट्विस्ट, पावर, बदले और करप्शन के साथ बेहद गहराई से प्रस्तुत किया है। फिल्म की कहानी डार्क पोएटिक रिदम में आगे बढ़ती है, जो इसे मास अपील और सिनेमैटिक डेप्थ का दुर्लभ मिश्रण बनाती है।”
अब देखना यह होगा कि दर्शक और बॉक्स ऑफिस इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
No Comment! Be the first one.