पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस ख्वाजा ने नागरिक सैन्य मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जवाद एस. ख्वाजा ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की है। इसमें सैन्य अदालतों में नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को चुनौती दी गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक में खौफ, लाहौर रैली में आतंकी सैफुल्लाह की भारत को गीदड़भभकी
पाकिस्तान की कथनी और करनी में कितना फर्क है, इसकी एक बानगी लाहौर में उस वक्त देखने को मिली, तब लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की सिक्योरिटी में एक रैली करता देखा गया।
राजतंत्र वापसी की मांग काे लेकर काठमांडू में दूसरे दिन भी प्रदर्शन
नेपाल में राजतंत्र की पुनर्स्थापना को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के नेतृत्व में काठमांडू के माइतीघर में प्रदर्शन किया गया।
ट्रंप का टैरिफ बहाल, ट्रेड कोर्ट के फैसले पर संघीय अपील न्यायालय ने रोक लगाई
वाशिंगटन डीसी की एक संघीय अपील न्यायालय ने गुरुवार को यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के तीन जजों के पैनल के फैसले पर रोक लगा दी। संघीय अपील न्यायालय के आदेश से ट्रंप के प्रशासन को फिलहाल राहत मिल गई।
दगाबाज पाकिस्तान में पलते हैं आतंकी शैतान, भारत से सच जानकर दुनिया हैरान, कहा-हम लडाई में साथ
भारत दुनिया के अपने प्रमुख साझेदार देशों को पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के रूपों से परिचित करा रहा है। भारतीय संससदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता और सदस्य वैश्विक नेताओं के यह समझाने में कामयाब रहे कि पाकिस्तान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
एलन मस्क ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ, DOGE विभाग से इस्तीफे का ऐलान, क्या खटास के कारण दूर हुए अरबपति?
टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5.30 बजे सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी।
ट्रंप के ट्रैफिक पर ट्रेड कोर्ट के तीन जजों के पैनल ने रोक लगाई, कहा-यह अवैध
यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के तीन जजों के पैनल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए उनके कुछ देशों के खिलाफ लगाए गए अत्यधिक ट्रैफिक को रोक दिया। फैसले में कहा गया कि राष्ट्रपति ने संघीय कानून के तहत इस तरह का टैरिफ जारी करने में अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया। यह ट्रैफिक अवैध है।
यूक्रेन ने रूस की सिलिकॉन वैली को ड्रोन से बनाया निशाना, मॉस्को में रोके गए विमान
यूक्रेन ने रूस में सिलिकॉनी वैली के नाम से मशहूर जेलेनोग्राद शहर और राजधानी मॉस्को के उत्तर में ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर नींद उड़ा दी। यूक्रेन ने सारी रात रूस में ड्रोन से महत्वपूर्ण स्थलों को निशाना बनाने की कोशिश की। रूस के अधिकारियों का दावा है कि इनमें ज्यादातर ड्रोन को मार गिराया गया।
बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम ने आज 14 साल बाद खुली हवा में सांस ली। जेल से रिहा होने पर वह काफी खुश नजर आए। उन्हें 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध के केस में गिरफ्तार किया गया था।
पाकिस्तान में तूफान से छह लोगों की मौत, कहीं घर गिरे, कहीं आसमानी बिजली से आफत
पाकिस्तान में 24 घंटे पहले आए शक्तिशाली तूफान से हुई तबाही का मंजर रफ्ता-रफ्ता सामने आने लगा है। इस तूफान से दो प्रांतों खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में जान-माल की भारी क्षति हुई है। इस दौरान राजधानी इस्लामाबाद में लोगों को तेज हवा का सामना करना पड़ा।