पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से की गोलाबारी
भारत के पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेने के बाद पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ा जरूर रहा है पर उसकी फौज जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रही।
भारत के पाकिस्तान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के नाम जारी किया ये संदेश
पहलगाम आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। आधी रात के बाद 1:44 बजे भारत के रक्षा मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पुष्टि करते हुए इसे “सटीक, सीमित और गैर-उत्तेजक” करार दिया। मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई केवल पहचाने गए आतंकी ठिकानों को लक्ष्य बनाकर की गई थी
यूएन महासचिव ने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव पर जताई चिंता, संयम बरतने की अपील
भारत की ओर से आज पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद बढ़े सैन्य तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ओर से गहरी चिंता जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने आज कहा…
ऑपरेशन सिंदूर में जैश सरगना मसूद अजहर की मां और कई रिश्तेदारों की मौत
पाकिस्तान की संघीय सरकार ने माना है कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उनके यहां के 26 लोग मारे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर की मां के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
यूक्रेन ने रातभर रूस में किया ड्रोन हमला, मॉस्को को भी बनाया निशाना
यूक्रेन ने रूस में सारी रात मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) से हमला किया। यूक्रेन ने राजधानी मॉस्को के कुछ हिस्सों को भी निशाना बनाया। रूस का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों को विफल कर दिया गया। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।
बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी की कानूनी घेराबंदी, आज तीन और मामलों में गिरफ्तारी
बांग्लादश के प्रतिष्ठित हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की आज और मजबूत कानूनी घेराबंदी की गई। देश की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में 26 नवंबर, 2024 से जेल में बंद ब्रह्मचारी को आज तीन और नए मामलों में गिरफ्तार करने की पुलिस को अनुमति प्रदान कर दी।
इजराइल की वायुसेना का यमन एवं लेबनान में हमला, हूती और हिजबुल्लाह की तोड़ी कमर
इजराइल ने अपने हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का तगड़ा जवाब दिया है। इजराइल की वायुसेना ने सोमवार को यमन के होदेदा शहर पर हवाई हमले किए। इसके अलावा लेबनान के बेका क्षेत्र में हिजबुल्लाह के सैन्य हथियार उत्पादन और भंडारण सुविधा केंद्र पर हमला किया।
वेटिकन में हलचल तेज, नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल से
पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चयन के लिए यहां हलचल बढ़ गई है। नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल शुरू होगी। इस कान्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए 132 कार्डिनल इलेक्टर्स सहित 170 कार्डिनल्स पहुंच चुके हैं। दुनियाभर के 140 करोड़ कैथोलिक के नए पोप का चुनाव भौगोलिक विविधता के लिहाज से इस बार ऐतिहासिक होगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स के डग मिल्स की फोटो को पुलित्जर पुरस्कार
अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की झोली में सोमवार को चार पुरस्कार आए । इनमें डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास की तस्वीरें भी शामिल हैं।
बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी के जेल से रिहा होने की राह पर बड़ा रोड़ा, अब वकील हत्याकांड में की गई गिरफ्तारी
बांग्लादश के प्रतिष्ठित हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी के जेल से रिहा होने की राह पर पुलिस ने बड़ा रोड़ा अटका दिया है। देश की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में 26 नवंबर, 2024 से जेल में बंद ब्रह्मचारी को एक वकील की हत्या के आरोप में आज गिरफ्तार करने की अनुमति प्रदान कर दी।