अमेरिका-चीन में हुई ट्रेड डील, दोनों देश टैरिफ में 115 फीसदी कटौती पर हुए सहमत
अमेरिका और चीन के बीच जिनेवा में चल रही दो दिवसीय बैठक के बाद ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने टैरिफ में 115 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है। जिनेवा में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक अमेरिका, चीन के सामानों पर 30 फीसदी और चीन, अमेरिकी सामानों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा।
बदलेगी ट्रंप की सवारी, कतर से मिलेगा उपहार में ‘हवाई महल’ बोइंग 747-8 जंबो जेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एयर फोर्स वन के स्थान पर बोइंग 747-8 जंबो जेट से सवारी करते नजर आएंगे। बोइंग 747-8 जंबो जेट कतर का है। कतर का शाही परिवार उन्हें उपहार के रूप में बोइंग 747-8 जंबो जेट भेंट करने जा रहा है।
तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके
तिब्बत में आज तड़के भूकंप के तेज झटकों ने सो रहे लोगों को हिलाकर रख दिया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 2:41 बजे तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किया गया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- परमाणु विकल्प फिलहाल एजेंडे में नहीं
भारत के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल ‘फिलहाल एजेंडे में नहीं है’। उन्होंने यह बयान पाकिस्तानी जियो न्यूज़ से बातचीत के दौरान दिया।
यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोका
दुनिया के लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल की सहायक कंपनी यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोक दिया है। इनके नाम हैं- जमुना टीवी, एक्टोर टीवी, डीबीसी न्यूज, सोमोय टीवी, बांग्लाविजन न्यूज और मोहोना टीवी।
ट्रंप की छंटनी योजना पर अदालत ने लगाई अस्थाई रोक
संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया छंटनी प्रस्ताव पर दो सप्ताह के लिए अस्थाई रोक लगा दी। राष्ट्रपति के इस आशय के प्रस्ताव को कई संघीय अदालतों में चुनौती दी गई है।
पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप, डोली धरती-कांपे लोग
भारत के पहलगाम में आतंकवादियों से खूनखराबा करवाने के बाद बिगड़े हालात को युद्ध में तब्दील करने पर आमादा पाकिस्तान पर कुदरत ने भी आंखें तरेरी हैं। मुल्क में रात लगभग 01:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी।
पाकिस्तान के तीन बंदरगाहों कराची, कासिम, ग्वादर में हाई अलर्ट
पड़ोसी भारत के साथ बढ़ते सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान ने मुल्क के तीन प्रमुख बंदरगाहों कराची, कासिम और ग्वादर में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही यहां मछली पकड़ने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
राजौरी में सैन्य ब्रिगेड पर आत्मघाती और जालंधर में ड्रोन हमले का दावा फर्जी, पीआईबी की फैक्ट चेक शाखा ने किया आगाह
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ब्रिगेड पर आत्मघाती और पंजाब के जालंधर में ड्रोन हमले के दावे को खारिज कर दिया। कहा गया है कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबरें और वीडियो फर्जी है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की फोन पर हुई बात, इशाक डार का दावा
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ किए गए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संघीय सरकार की नींद हराम है। इसके ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ फोन पर बात की है।