मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली मध्य पूर्व की यात्रा ने संकेत दिया है कि वह अपने पहले कार्यकाल के विदेश नीति के स्थापित सिद्धांत से अलग हो सकते हैं। यह एक ऐसे नेता के लिए जिसने गहरे अलगाववादी तनाव के साथ अमेरिका फर्स्ट के वादे पर अभियान चलाया के लिए कठिन समय होगा।
एप्पल और भारत के बिच आये ट्रम्प! कंपनी को भारत में प्लांट बंद करने को कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एपल के CEO टिम कुक से कहा है कि भारत में फैक्ट्रियां लगाने की जरूरत नहीं है। मैं नहीं चाहता हूं कि एपल के प्रोडक्ट वहां बनाएं। इंडिया अपना ख्याल खुद रख सकता है। एपल CEO के साथ हुई इस बातचीत की जानकारी ट्रम्प ने गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ कार्यक्रम में दी।
गाजा से रिहा हुए 65 बंधकों की ट्रंप-नेतन्याहू से अपील- “और देर न करें, सभी बंधकों की रिहाई के लिए आगे बढ़ें”
गाजा में बंधक बनाए गए और हाल ही में रिहा हुए 65 इजराइली नागरिकों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील की है कि वे गाजा में अब भी बंदी बनाए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए वार्ता फिर से शुरू करें और इस अहम मौके को गंवाने न दें।
जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तुर्किये में रूस के साथ होने वाली शांति वार्ता में शामिल होने का आग्रह किया है। जेलेंस्की को उम्मीद है कि अगर ट्रंप इस दौरान मौजूद रहते हैं तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध रोकने का दबाव बढ़ेगा।
फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज, रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला का जलवा, ज्यूरी मेंबर बनीं पायल कपाड़िया
दुनिया के मशहूर और प्रतिष्ठित फिल्म उत्सव 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया। इसका समापन 24 मई को होगा। फेस्टिवल के पहले दिन 13 मई को अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की।
कौन हैं अनिता आनंद, कनाडा की पहली हिंदू विदेश मंत्री
एक बड़े मंत्रिमंडल पुनर्गठन में, कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अनीता आनंद को कनाडा का विदेश मंत्री नियुक्त किया। वह मेलानी जॉली की जगह लेंगी, जो अब उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करेंगी। अपनी नई भूमिका में शपथ लेने के बाद, आनंद ने X पर लिखा, “कनाडा के विदेश मंत्री के रूप में नामित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।
पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और आतंकवादियों के पोषक पाकिस्तान ने अब इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग एक अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान ने उस पर जासूसी करने का आरोप लगाया है।
नेपाल में दोबारा राजतंत्र की पुनर्बहाली होना नामुमकिनः प्रधानमंत्री
राजशाही के पक्ष में 29 मई से होने वाले प्रदर्शन को सरकार ने असंवैधानिक करार दिया है। साथ ही इस तरह के प्रदर्शन को सख्ती से निबटने की भी चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि देश में दोबारा राजतंत्र की पुनर्बहाली होना असंभव ही नहीं नामुमकिन है।
ट्रंप की मध्य पूर्व यात्रा शुरू, सऊदी अरब में होगा आज पहला पड़ाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सऊदी अरब की यात्रा पर रियाद पहुंच रहे हैं। रियाद उनके तीन दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव होगा। वो कतर और संयुक्त अरब अमीरात भी जाएंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रम्प ‘मध्य पूर्व में ऐतिहासिक वापसी’ कर रहे हैं।
ढाका कोर्ट ने हसीना और 24 अन्य को गिरफ्तार न करने पर पुलिस को दी मोहलत, 25 मई तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक अदालत ने आज 12 पुलिस थाना प्रभारियों को पूर्वाचल परियोजना के भूखंड आवंटन में अनियमितता पर दर्ज पांच मामलों में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 24 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर 25 मई तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।