कांग्रेस की ‘स्टूडेंट मैराथन’ 12 जुलाई को रांची में, कन्हैया कुमार होंगे शामिल
रांची में 12 जुलाई को कांग्रेस की स्टूडेंट मैराथन आयोजित होगी। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में कन्हैया कुमार समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, निवेश नीति और ट्रेजरी घोटाले पर उठाए सवाल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार की उद्योग एवं निवेश नीति पर सवाल उठाए। ट्रेजरी घोटाले, कानून-व्यवस्था और निवेश माहौल को लेकर सरकार को घेरा।
चाईबासा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, डीसी ने इमरजेंसी सेवाओं का लिया जायजा
चाईबासा सदर अस्पताल का उपायुक्त मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी सेवाओं की समीक्षा की और मलेरिया रोकथाम के लिए 1000 मच्छरदानियां स्वास्थ्य विभाग को सौंपीं।
बोकारो वन भूमि घोटाला: मुख्य आरोपी शैलेश सिंह गिरफ्तार
बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी ने मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को पटना से गिरफ्तार किया। 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि की कथित फर्जी खरीद-बिक्री मामले की जांच जारी है।
रांची में चोरी की कोशिश के दौरान चली गोली, लाइसेंसी बंदूक से निजी बॉडीगार्ड गंभीर घायल, अशोक नगर में मचा हड़कंप
झारखंड की राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बुधवार देर रात चोरी की कोशिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को रोकने के दौरान निजी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड को उसकी ही लाइसेंसी बंदूक से गलती से गोली लग गई।
पलामू फ्लाईओवर निर्माण विवाद: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में पथराव, कई घायल
पलामू फ्लाईओवर निर्माण विवाद में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के चियांकी में कई लोग घायल हुए और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जानिए पूरा मामला।
संजय सेठ ने इटकी टीबी सेनेटोरियम का किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के इटकी टीबी सेनेटोरियम का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर संस्थान के आधुनिकीकरण और मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।
बोकारो स्टील प्लांट के ब्राउनफील्ड विस्तार से खुलेगा विकास का नया अध्याय
बोकारो स्टील प्लांट के ब्राउनफील्ड विस्तार से उत्पादन क्षमता 7.25 मिलियन टन होगी। 15,000 करोड़ की परियोजना से रोजगार, उद्योग और झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी।
रांची पंडरा थाना हाजत में महिला ने फांसी लगाने की कोशिश, हालत गंभीर
रांची के पंडरा ओपी में चोरी के आरोप में पूछताछ के दौरान महिला ने हाजत में फांसी लगाने की कोशिश की। महिला गंभीर है, परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- झारखंड की पहचान सिर्फ माइंस नहीं, माइंड्स से भी होगी
हेमंत सोरेन नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन की शुरुआत नई दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल माइंस से नहीं, बल्कि माइंड्स, रिसर्च और इनोवेशन से भी बनेगी।