रांची के दीपाटोली से 14 वर्षीय हिमांशु मुंडा 48 घंटे से लापता, तलाश जारी
राजधानी रांची के दीपाटोली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, बांधगाड़ी निवासी हिमांशु मुंडा पिछले 48 घंटे से घर नहीं लौटा है, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता का माहौल है।
रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरते यात्री को आरपीएफ ने बचाया..देखें वीडियो
रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक यात्री की छोटी सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सतर्कता और फुर्ती से उसकी जिंदगी बच गई।
चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार
चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 24 वर्षीय युवती शिल्पी मोदक पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली की है।
धनबाद सांसद ढुलू महतो महिला बोगी में चढ़ने पर विवाद में घिरे, वायरल फोटो के बाद जांच शुरू
धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला धनबाद-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस की महिला बोगी से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद विपक्ष ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
रांची बरियातू ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले अपराधी
राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है, बता दें कि इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे और इसी बहाने इलाके की रेकी कर लूट की पूरी योजना बनाई थी।
रांची के नामकुम में ब्राउन शुगर तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी का बड़ा खुलासा किया है, बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से ब्राउन शुगर, नकद राशि, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए गए।
मैक्लुस्कीगंज में बेखौफ हुए अपराधी, सुबह-सुबह घर पर की ताबड़तोड़ फाय’रिंग
मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह करीब 6:05 बजे अज्ञात अपराधियों ने गांव निवासी नसीम खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
रांची रिम्स जमीन घोटाला मामले में ACB ने दलाल और बिल्डर सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची: रिम्स (RIMS) की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होने वाली खरीद-बिक्री के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी (ACB) की जांच अब और तेज हो गई है, बता दें कि एसीबी ने इस मामले में जमीन दलाल और बिल्डर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी, तीन पुलिसकर्मी से पूछताछ
हजारीबाग: झारखंड में एक और ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है, इस से पहले बोकारो से 3.15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी सामने आई थी, वहीं अब हजारीबाग से 15.41 करोड़ रुपये की अनियमित निकासी का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि दोनों जिलों में कर्मचारियों को उनके तय वेतन से कहीं अधिक भुगतान किया गया।
असम चुनाव से पहले हिमंता बिस्वा सरमा का देवघर दौरा, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
देवघर: असम विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।