रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ब्रोकर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
रांची: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि (एसीबी) ने कार्रवाई तेज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजकिशोर बड़ाईक, चेतन कुमार, राजेश कुमार झा और कार्तिक बड़ाईक शामिल हैं।
बोकारो ट्रेजरी घोटाला: वेतन मद से 3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी, अकाउंटेंट गिरफ्तार
बोकारो: ट्रेजरी से वेतन मद में करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर गुलाब चंद उरांव ने बीएससिटी थाना में देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई है।
असम के कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को यानि आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रांची में गैस संकट पर राहत: DC के निर्देश के बाद 43 रूट पर शुरू हुई होम डिलीवरी
रांची: राजधानी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और होम डिलीवरी में आ रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन की सख्ती के बाद हालात में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा गैस कंपनियों के साथ की गई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था
गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार
गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में शहर के तीन नामचीन होटलों में छापेमारी की गई, जहां अनैतिक गतिविधियों के ठोस सबूत मिलने के बाद सभी तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर बड़ा अपडेट: SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया तेजी से निपटान का निर्देश
रांची: एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यानि (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, बैठक में रांची जिले में पिछले 5 वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित आपराधिक मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई
धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
धनबाद: धनबाद रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में हुए घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है, बता दें की एसीबी ने इस मामले में कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
रांची में 12 दिन से लापता नाबालिग का सनसनीखेज खुलासा: बेटी की ह’त्या के पीछे पिता-पुत्र का हाथ
रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ गांव में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला अब हड़कंप मचा देने वाली हत्या में बदल गया। जांच में सामने आया कि लड़की को उसके ही घर में मार दिया गया। पुलिस ने सुबोध पाठक और उनके बेटे राहुल पाठक को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में हत्याकांड की पूरी कहानी स्वीकार कर ली।
धनबाद में कोयला तस्करों ने स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर और पत्नी पर किया हमला, दोनों घायल
धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग पर कोयला तस्करों का दुस्साहस सामने आया है, कुमार मंगलम स्टेडियम के पास स्पेशल ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी के साथ मारपीट की गई। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।
रामगढ़ झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: फर्नेस फटने से 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, जांच जारी
रामगढ़: जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में फर्नेस फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें वहां काम कर रहे नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए कामकाज ठप हो गया।