बुंडू में पेड़ से लटकते मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माझिटोली स्थित पगला बाबा रोड के पास एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटकते हुए बरामद किए गए।
उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले रांची में बड़ी कार्रवाई, 160 युवक हिरासत में
झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से ठीक पहले रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देर रात की गई छापेमारी में 160 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों और प्रशासन के बीच हलचल बढ़ गई है।
बोकारो-हजारीबाग अवैध निकासी कांड की हाई लेवल जांच, CID भी करेगी पड़ताल
बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी मामले में अब उच्चस्तरीय जांच का फैसला लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच वित्त विभाग की एक हाई लेवल कमेटी करेगी।
बोकारो पुष्पा महतो मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, 28 पुलिसकर्मी निलंबित
बोकारो: हरविंदर सिंह ने पुष्पा महतो अपहरण और हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत थाने के सभी 28 अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 सहायक अवर निरीक्षक, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं।
अगले कुछ दिनों में गर्मी बरपाएगी कहर, जानिए अपने जिले का हाल
झारखंड में अभी ठीक से गर्मियां शुरू भी नहीं हुई है और लोग धुप और गर्मी से परेशां है, दिन ब दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बता दें कि झारखंड में अप्रैल का दूसरा सप्ताह लोगों के लिए गर्मी की कड़ी परीक्षा लेकर आने वाला है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखने को मिल सकता है।
वित्तीय संकट को लेकर BJP का हमला कहा – कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन ट्रेजरी घोटाले की जांच पर सवाल
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य इस समय वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में उत्पन्न स्थिति वित्तीय कुप्रबंधन का परिणाम है।
सरायकेला में फिर जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण ने गंवाई जान
खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव के रहने वाले राधा तंतुबाई (55) उसकी चपेट में आ गए।
रांची में सिदो-कान्हू जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड को बताया वीरों की भूमि
रांची: राजधानी रांची के सिदो-कान्हू उद्यान, मोरहाबादी में शनिवार को यानी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।
रांची में दो दिवसीय दवा मेले का शुभारंभ, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन
रांची: राजधानी रांची में डॉक्टर्स वाइफ एसोसिएशन की ओर से करमटोली स्थित आईएमए हॉल में आयोजित दो दिवसीय दवा मेले का शुक्रवार को यानी कल भव्य शुभारंभ हुआ, मेले का उद्घाटन गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया।रांची: राजधानी रांची में डॉक्टर्स वाइफ एसोसिएशन की ओर से करमटोली स्थित आईएमए हॉल में आयोजित दो दिवसीय दवा मेले का शुक्रवार को यानी कल भव्य शुभारंभ हुआ, मेले का उद्घाटन गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया।
रांची में CCTV सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, DGP के निर्देश पर उच्चस्तरीय समिति गठित
रांची: राजधानी रांची में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया गया है, बता दें कि झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा, उनकी गुणवत्ता जांच, रेजोल्यूशन सुधार और नए स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।