रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र में कुएं में गिरा एक हाथी, कुएं के मालिक ने मांगा मुआवजा
रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सारयाद गांव में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गुड फ्राइडे और JEE Mains को देखते हुए भाजपा ने झारखंड बंद की तारीख बदली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित झारखंड बंद की तिथि में बदलाव की घोषणा की है। अब यह बंद 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
बेटे को लम्बी उम्र देने के लिए माँ ने देदी बेटी की बलि, तंत्र विद्या की काली सच्चाई
रामनवमी के जुलूस के दौरान 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता के मामले में शुरू में दुष्कर्म और साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन एक हफ्ते बाद पुलिस जांच में ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया इस मामले में खुद मां ही ‘कुमाता’ निकली।
रांची नगर निगम ने बनाया रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन 100 करोड़ पार
रांची नगर निगम ने शहरी वित्तीय प्रबंधन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2025-26 में नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन पहली बार 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। 2013 में यह राशि मात्र 5 करोड़ रुपये थी। इस उपलब्धि को निगम की अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय सफलता माना जा रहा है।
चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान
चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडिया गांव के तुरामडीह टोला का है, जहां देर रात एक जंगली हाथी ने हमला कर महिला पुजारी चांदो देवी (56) की जान ले ली। इस हमले में एक अन्य पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
धनबाद में अवैध कोयला खनन बना काल, मलबे में परिजनों को तलाश रहे लोग
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन एक बार फिर घातक साबित हुआ है। बाघमारा प्रखंड के सोनारडीह टंडाबारी बस्ती में मंगलवार शाम अचानक जमीन धंसने से मिट्टी के तीन घर पलभर में जमींदोज हो गए। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए, जिनकी मौत हो गई।
रजरप्पा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: 24 घंटे में तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची के नामकुम में नशा तस्करी का भंडाफोड़: 566 किलो डोडा और अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार
रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा और अफीम बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से संगठित तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
झारखंड में DVC का नया बिजली टैरिफ लागू: जानिए किस पर कितना पड़ा असर
रांची: झारखंड में दामोदर वैली कॉरपोरेशन यानि (DVC) क्षेत्र के लिए नया बिजली टैरिफ एक अप्रैल से लागू हो गया है। इस नए आदेश में पिछले वर्षों के बकाये का समायोजन, वर्तमान दरों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को शामिल किया गया है।
प्रभाकर प्रभात को मिली रांची ED की जिम्मेदारी, अजय लुहाच का रायपुर ट्रांसफर
रांची: प्रवर्तन निदेशालय यानि (ED) में बड़े स्तर पर तबादलों के बीच झारखंड के रांची जोनल ऑफिस में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब प्रभाकर प्रभात को रांची ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में तैनात किया गया है