5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव
देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल को बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है।
चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान गंधरिया गांव के बहराकोचा निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र यादव के रूप में हुई है।
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता वोटों की गिनती पूरी, गड़बड़ी के आरोप खारिज
रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना 20 मार्च से लगातार जारी है। शुक्रवार यानि कल 3 अप्रैल तक राज्य के लगभग सभी जिला बार संघों में पड़े प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है। अब इन वोटों की जांच में करीब दो दिन का समय लगेगा
झारखंड में सियासी हलचल तेज: सरयू राय बोले, बिना BJP-कांग्रेस के भी बन सकती है सरकार
रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। जेएमएम और कांग्रेस के बीच बढ़ती खींचतान के बीच आया
कोडरमा में बेकाबू हाथियों का आतंक: ढाबे में घुसकर कर्मचारी पर हमला, 10 दिनों में 3 मौ’तें
कोडरमा: कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग दिन ही नहीं, रात में भी डर के साए में जीने को मजबूर हैं। वन विभाग की कोशिशें अब तक नाकाफी साबित हो रही हैं और इसका खामियाजा सीधे ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
असम में चलेगा JMM का तीर-कमान, प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील
असम के बोरचल्ला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में जेएमएम प्रत्याशी अब्दुल मज़ान के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की गई। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है—ऐसा बदलाव जो उनके अधिकार और सम्मान को प्राथमिकता दे।
रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, जानें कौन-कौन से इलाके और कितने घंटे रहेगी बिजली बंद
रांची के कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन में बड़गाईं और न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में कृष्णा पुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कॉलोनी और महावीर नगर शामिल हैं।
झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची और कोडरमा में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम और बदल सकता है।
भाकपा माओवादी के वरिष्ठ नेता प्रशांत बोस की तबीयत बिगड़ने पर RIMS में इलाज के दौरान निधन
राँची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का शुक्रवार को निधन हो गया। सुबह करीब 6 बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रिम्स (RIMS) भेजा गया
रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने कहर ढाया। इस हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।