मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी राज्यवासियों को सरहुल और ईद की शुभकामनाएं
प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में सरहुल पर्व की शुरुआत उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ हो चुकी है।
स्वर्णरेखा नदी में मिला जिंदा बम, झारखंड पुलिस ने मांगी भारतीय सेना की मदद
झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में बीते दिन मिला शक्तिशाली बम “अमेरिकन मेड” बताया जा रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस की बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) टीम ने इसे निष्क्रिय करने में असमर्थता जताई है।
“गौरैया लौटेंगी तो सुबह मुस्कुराएगी” थीम पर रांची में जागरूकता कार्यक्रम
रांची। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में वन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “गौरैया लौटेंगी तो सुबह मुस्कुराएगी” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
Jharkhand Model School Admission 2026: कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को, 60 केंद्रों पर आयोजन
रांची: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत संचालित राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को आयोजित की जाएगी।
ED Action: SBI कर्मी का 5.40 करोड़ घोटाला उजागर, रांची में 97.92 लाख की संपत्ति जब्त
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची जोनल कार्यालय ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 97.92 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है।
अचानक बदला झारखंड का मौसम! रांची में आंधी-बारिश, 70 Kmph हवा का अलर्ट
राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार देर शाम हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं तापमान में गिरावट के कारण ठंड का अहसास भी बढ़ गया है।
रांची को मिली नयी सरकार, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ तो नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर
रोशनी खलखो ने आज रांची नगर निगम की मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। यह शपथ ग्रहण समारोह रांची के उपायुक्त कार्यालय में भव्य तरीके से आयोजित किया गया,
रांची नगर निगम की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, मेयर समेत 53 पार्षदों ने ली शपथ
रांची मेयर रोशनी खलखो ने लिया शपथ ली। राजधानी रांची में नगर निगम की नई टीम ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। मेयर रोशनी खलखो सहित 53 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सरहुल-रामनवमी पर सख्त गाइड लाइन जारी: झंडो की ऊंचाई से लेकर, DJ बजाने के समय तक नियम तय
सरहुल और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।
झारखंड बजट सत्र समाप्त: CM हेमंत सोरेन ने विकास, त्योहार और विपक्ष पर कही बड़ी बातें
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में राज्य के विकास, आने वाले त्योहारों और सदन की कार्यवाही को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।