झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: बारिश और वज्रपात से 6 की मौत, तापमान में गिरावट
झारखंड में इस समय मौसम पूरी तरह बदल गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश और गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इन घटनाओं के कारण अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। लगातार बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
सरयू राय ने असम चुनाव में जेएमएम की भूमिका और आदिवासी मतदाताओं पर उठाए सवाल
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। वे धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम)
पलामू में ‘बाघ देवता’ की अनोखी पूजा, प्रकृति संरक्षक के रूप में मूर्ति स्थापित
पलामू: प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के पलामू जिले में एक अनूठी पहल देखने को मिली। पलामू टाइगर रिजर्व के उत्तरी क्षेत्र स्थित छिपादोहर के लात गांव में ‘बाघ देवता’ की स्थापना की गई। इस अवसर पर 15 से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
रांची में ट्रांसजेंडर अमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ प्रदर्शन, समुदाय में नाराज़गी
रांची: ट्रांसजेंडर अमेंडमेंट बिल 2026 को लेकर देशभर में चर्चा शुरू होने से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। 13 मार्च को लोकसभा में पेश किए गए इस बिल पर अभी बहस बाकी है, लेकिन ट्रांसजेंडर समुदाय ने इसे लेकर अपनी आपत्ति जाहिर करनी शुरू कर दी है।
हजारीबाग में योगेंद्र साव का घर ध्वस्त होने पर बवाल, अंबा प्रसाद ने बताया राजनीतिक साजिश
झारखंड के हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैरकानूनी और राजनीतिक साजिश बताया है।
रांची में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगा नियंत्रण, जिला स्तरीय कमिटी का गठन
रांची। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत रांची जिले में निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय जांच एवं निर्णय कमिटी का गठन किया गया है।
कुजू में भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा और ऑटो की टक्कर, महिला गंभीर घायल
रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र स्थित पुराना एनएच-33 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामाग्लास गुड़ीदोहर के पास अर्टिगा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और रांची निवासी राकेश रंजन सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना
प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
धुर्वा डैम के पास बनेगा शिबू सोरेन का स्टेट ऑफ आर्ट पार्क, लगेगी विशाल प्रतिमा
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में अब धुर्वा डैम के पास एक भव्य ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ बनाया जाएगा।