धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: ACB की बड़ी छापेमारी, 16 से ज्यादा गिरफ्तार
धनबाद रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए मुआवजा घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है.
कड़ाके की ठंड के चलते रांची में 9-10 जनवरी तक स्कूल बंद, शीतलहर का अलर्ट जारी
झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा और धुंध देखने को मिली। कनकनी भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित है।
झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, मैक्लुस्कीगंज में पारा -1.5°C, 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
जामताड़ा में सीएसपी संचालक से 20 हजार की लूट, घिरने पर अपराधियों ने की फायरिंग
जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड हाई कोर्ट में ली शपथ
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को अपने पद की शपथ ग्रहण की।
एएमपी कोलियरी के पंप ऑपरेटर की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को मिला प्रोविजनल नियोजन
बाघमारा। बीसीसीएल बरोरा एरिया अंतर्गत वन क्षेत्र की एएमपी कोलियरी में कार्यरत पंप ऑपरेटर रंजन कुमार रवानी (57) का गुरुवार को गौरी देवी अस्पताल, दुर्गापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह डुमरा जमुआटांड के निवासी थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक 9 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे
जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक 9 जनवरी को सुबह 9:30 बजे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा।
नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, मार्च से पहले मतदान कराने की योजना
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
सोमा मुंडा हत्याकांड पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले-झारखंड में कानून-व्यवस्था बदहाल
रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खूंटी में आदिवासी नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि सोमा मुंडा की नृशंस हत्या से वे बेहद मर्माहत हैं।
रामगढ़ में बेकाबू ट्रक ने पिकनिक स्पॉट में मचाई तबाही, रास्ते बंद होने से पर्यटन ठप
पतरातु क्षेत्र में तलाटांड कब्रिस्तान के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कटूआ कोचा डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट में घुसकर गेट, बाउंड्री वॉल समेत कई संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।