सड़क निर्माण के लिए कंपनी पर बिना अनुमति पेड़ काटने का आरोप, वन विभाग को भी जानकारी नहीं
लचरागढ़ से बाड़ीबिरिंगा तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही यह परियोजना विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में लगी कंपनी ने न तो जमीन के मालिकों से अनुमति ली और न ही कोई कागजी कार्रवाई पूरी की
झारखंड के 11 जिलों में 13 को बारिश की संभावना
झारखंड के 11 जिलों में 13 मई को हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है उनमें दक्षिणी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा और मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और बोकारो शामिल है।
झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त होंगे लॉ अफसर
झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में लॉ अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न विभागों से कार्मिक ने लंबित मुकदमों की सूची की मांग भी की है।
55 हजार नहीं मिले तो मंडप छोड़ भागा दूल्हा, पुलिस ने पकड़कर करवाई शादी
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया, जहां 55 हजार रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा शादी के मंडप से फरार हो गया। मामला मंझौली गांव का है, जहां चतरा के हंटरगंज से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ
झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। अन्य जिलों में भी तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। राजधानी रांची में पिछले छह दिनों में तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तीन मई को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री था जो शुक्रवार को बढ़कर 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
रांची में शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पत्नी ने थाने में की शिकायत
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर स्थापित शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना 8 मई की रात की बताई जा रही है। वर्षों से यह प्रतिमा गांव मासु और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक रही है
विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अर्जुन मुंडा
विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर 08 मई को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर थैलीसीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक रक्त विकार के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे निपटने के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओलीडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या-88/25 के तहत की गई
सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी, कारोबारी वर्ग में दहशत
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया
जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : झारखंड के 49.76 हजार आदिवासी परिवारों के विकास में आएगी तेजी- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JAGUA)” और “प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN)” की राज्य स्तरीय बैठक हुई।