धनबाद में सेल्पीकर मजदूरों का वेतन विवाद बढ़ा: सांसद दूलू महतो संग वार्ता विफल, 20 नवंबर से चक्का जाम की घोषणा
बाघमारा | तीनों साइडिंग के सेल्पीकर मजदूरों का लंबित एचपीसी वेतन की मांग को लेकर धनबाद सांसद दूलू महतो ने बीसीसीएल के डुमरा गेस्ट हाउस में दोनों जीएम से वार्ता की. प्रबंधन द्वारा मांगो पर असमर्थता जताने पर वार्ता विफल हो गयी. यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन प्रतिनिधियों ने कल से दोनों एरिया का चक्का जाम करने की घोषणा की है.
दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति समीक्षा बैठक, झारखंड से अंबा प्रसाद हुई शामिल
दिल्ली | दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण रणनीति समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ महासचिव मौजूद रहे।
पंचायत सचिव संघ, पलामू शाखा ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा मांगों का विस्तृत ज्ञापन
रांची | झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, पलामू शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पंचायत सचिवों से संबंधित सेवा शर्तों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने छात्राओं को दी सफलता की शुभकामनाएँ
जमशेदपुर | जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है।
रांची में ऑटो चालकों ने अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ उठाई आवाज
रांची के ऑटो चालक यूनियन ने नगर निगम पर अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का गंभीर आरोप लगाया है।
झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक चुने गए धनबाद के राज सिन्हा, 22 नवंबर को किया जाएगा सम्मानित
झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) समारोह से पहले उत्कृष्ट विधायक के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मेदिनीनगर में घर में घुसकर महिला से लाखों की लूट, बच्चे की कनपटी पर तानी पिस्टल
पलामू: मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के छेचानी टोला में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए।
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पलामू , मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव स्थित डीटीएस टोला के पास मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पोल संख्या 285/25 के पास मिला यह शव शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की ओर इशारा करता है।
5 से 11 दिसंबर तक चलेगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 8 दिसंबर को रखा जाएगा अनुपूरक बजट
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंत्रिपरिषद की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आहूत कर दिया है।
धनबाद गोलीकांड: झरिया में मारा गया युवक छपरा डबल मर्डर कांड का आरोपी निकला
धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर मंगलवार को हुई सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।