हजारीबाग में सीएम हेमंत का भाजपा पर निशाना, कहा – अगर जेल नहीं भेजते तो लोकसभा में भी सीटें ढूंढती
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 46वें स्थापना दिवस समारोह में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब जिला और प्रखंड के बाद हर गांव में मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समर्थकों के साथ बोकारो विधायक श्वेता सिंह हिरासत में, बीएसएल के अधिकारियों से विफल रही वार्ता
बीएसएल में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत के बाद बोकारो में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हर रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने 4 गाड़ियों में आग लगा दी।
सेना के जवान को जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना में हवलदार सूरज राय (जुगसलाई निवासी) की गिरफ्तारी, थाना परिसर में मारपीट और जेल भेजने के मामले में जोनल आइजी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन कुमार दास समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट
झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
रांची में आयोजित होगा झारखंड का पहला एयर शो, वायुसेना के एक दल ने डीसी से की मुलाकात
झारखंड का पहला एयर शो रांची में आयोजित होगा। आज रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से भारतीय वायुसेना के एक दल ने मुलाकात की। दल ने डीसी से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सचिवालय सहायक व निजी सहायक सेवा के 300 अधिकारियों से होगी 19.75 लाख की वसूली
झारखंड सचिवालय सहायक सेवा व निजी सहायक संवर्ग के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी से राज्य सरकार 19.75 लाख रुपए की वसूली करेगी। इसके अलावा उनके वेतनमान में कटौती की जाएगी। सरकार के फैसले के बाद वित्त विभाग अत्यधिक भुगतान हुई राशि की कटौती का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के ठिकानों पर भी ED की रेड
झारखंड में आज ईडी ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी बीच जमशेदपुर से खबर आ रही है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डु के ठिकानों पर भी ईडी की रेड हो रही है। यह रेड मानगो डिमना रोड स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में हो रही है।
बीएसएल के महाप्रबंधक गिरफ्तार, मृतक प्रेम महतो के परिजनों को मिलेगा 20 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी
विस्थापितों और सीआईएसएफ बलों के साथ हुए झड़प मामले में बीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोकारो डीसी विजया जाधव ने जीएम को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। दरअसल डीसी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देर रात बैठक की।
बोकारो में लाठीचार्ज से युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पांच वाहनों को किया आग के हवाले, चौक-चौराहे बंद
बोकारो में लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। आज बोकारो बंद का ऐलान किया गया है। इसी बीच आक्रोशितों ने पांच बड़े वाहनों और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही बोकारो शहर के सभी चौक-चौराहे पर टायर जलाकर बंद करवा दिया।
झारखंड में कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका, कल से मौसम होगा साफ, सताएगी गर्मी
झारखंड का मौसम इनदिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। रांची समेत कई जिलों में गुरुवार को हल्के काले बादल छाए रहे और तेज रफ्तार में हवा भी चली। कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात और बारिश हुई। इधर, पिछले 24 घंटे में गोड्डा सबसे गर्म रहा।