तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम
धनबाद: धनबाद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां टुंडी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित राजबाड़ी के पास स्थित एक तालाब में दो मासूम चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 2 वर्षीय सिद्धार्थ भारती और ढाई वर्षीय राजवीर भारती के रूप में की गई है। दोनों बच्चे क्रमशः रामचरण भारती और शंभू शरण भारती के पुत्र थे।
पुलिस स्मृति दिवस : 191 शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
रांची | झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) 1 परिसर स्थित परेड मैदान में देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल और पारा मिलिट्री फोर्सेज के शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया।
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने डोरंडा न्यू काली पूजा पंडाल का किया उद्धाटन
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में काली पूजा श्रद्धा-भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। इस पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। शहर के डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड का ऐतिहासिक 44वां काली पूजा समारोह का भी मंगलवार को शुभारंभ हुआ।
काली पूजा के दौरान फायरिंग, दो घायल
धनबाद | काली पूजा के दौरान सोमवार की देर रात धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में उपद्रवियों की ओर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।
बेड़ो के मुदमु गाँव में दिवाली का उत्सव बदला खौफनाक हादसे में, गोलीबारी में एक की मौत
बेड़ो। दिवाली की रात बेड़ो के मुदमु गाँव में आयोजित समारोह के दौरान हुई हिंसक झड़प ने उत्सव को दुःस्वप्न में बदल दिया। इस घटना में सोमा उरांव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
गोइलकेरा में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार दो युवकों की मौत, खेत में मिला शव
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बिला गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गोइलकेरा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार की आधी रात हुआ। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में दोनों युवकों के शव पड़े देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीपावली की रात आग का तांडव : जमशेदपुर में स्क्रैप टाल और गुमला में किराना दुकान जलकर राख
रांची। दीपावली की रौशनी के बीच झारखंड के दो जिलों — जमशेदपुर और गुमला — में बीती रात आगजनी की दो बड़ी घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इन हादसों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
बिहार चुनाव से झामुमो ने किया किनारा, मंत्री सुदिव्य कुमार बोले—कांग्रेस और राजद ने किया राजनीतिक छल
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को घोषणा की कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही महागठबंधन के लिए प्रचार करेगी।
हजारीबाग में कार्तिक अमावस्या की रात खुलता है श्मशान का भूमिगत गर्भगृह, पंचमुंडी आसन के दर्शन को उमड़ते हैं श्रद्धालु
हजारीबाग। कार्तिक अमावस्या की रात को हजारीबाग के खिरगांव स्थित श्मशान घाट रहस्यमयी आध्यात्मिक केंद्र में बदल जाता है। यह वही स्थान है, जहां दीपावली की रात तंत्र साधना और मां काली की आराधना एक साथ होती है। इसी रात श्मशान काली मंदिर का भूमिगत गर्भगृह खुलता है, जहां पंचमुंडी आसन के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं।
हथकड़ी पहनकर कोर्ट से भागा हत्यारोपी, पुलिस और दुकानदारों ने मिलकर पकड़ा — गिरिडीह में हाईवोल्टेज ड्रामा
गिरिडीह। जिले के कोर्ट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी बच्चू सिंह हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। लेकिन पुलिस और स्थानीय दुकानदारों की सतर्कता से उसे कुछ ही देर में टावर चौक के पास पकड़ लिया गया।