झारखंड की जेलों में गूंजे छठ गीत, बंदियों ने मनाया आस्था से भरा महापर्व
रांची । झारखंड की कारागारों में इस बार छठ पूजा का अनोखा नजारा देखने को मिला। लोहे की सलाखों के पीछे भी छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और कैदियों के चेहरे श्रद्धा और भक्ति से दमक रहे हैं। राज्य की विभिन्न जेलों में इस बार कुल 56 बंदियों ने छठ व्रत रखा, जिनमें 25 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं।
बीमार मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है।
घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पोद्दार के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक
रांची । अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी रामावतार पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने मुक्त कराए पशु और वाहन में लगाई आग
सरायकेला – झारखंड के सरायकेला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता के कारण एक बार फिर पशु तस्करी का प्रयास विफल हो गया। रंगामटिया गांव में शनिवार देर रात तीन बैलों को अवैध रूप से ले जा रहे तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
जनजातीय संग्रहालय का फ्रांसीसी पर्यटकों ने किया अवलोकन
पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मझगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय देवधर स्थित हो जनजातीय जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय का अवलोकन करने रविवार को पांच सदस्यीय फ्रांसीसी पर्यटकों का दल पहुंचा।
ट्राइबल इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव अनमोल पाट पिंगुवा के नेतृत्व में पहुंचे दल ने संग्रहालय में रखी सामग्री का गहन अध्ययन किया। उन्होंने हो जनजाति के जीवन, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी वस्तुओं को कैमरे में कैद किया और उनकी उपयोगिता का उल्लेख अपनी डायरी में किया।
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, 4 अरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम : जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुण्डूई मैदान में बांदना पूजा के अवसर पर लगे मेले से शुक्रवार देर रात घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पाँच युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड मनी लाउंड्रिंग केस में नई कार्रवाई : आठ नए आरोपी नामजद, ED ने चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले और कमीशनखोरी से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने इस केस में चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए आठ नए आरोपियों को नामजद किया है। इनमें कई ठेकेदार, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोगी और उनके परिजन शामिल हैं।
चाईबासा सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को चढ़ा दिया गया HIV संक्रमित खून
चाईबासा : झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के ब्लड बैंक की गंभीर गलती के कारण मंझारी प्रखंड के सात वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को HIV संक्रमित खून चढ़ा दिया गया। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और बच्चे की जान खतरे में पड़ गई है।
खरना आज : व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास
रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना (लोहंडा) रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को सूर्यास्त के बाद खरना का प्रसाद तैयार किया जाता है। गुड़, दूध और चावल से बनी खीर, रोटी और केला का प्रसाद तैयार कर व्रतिया सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करेगे । इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जायेगा, जो अगले दिन अस्ताचलगामी और फिर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा।
कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान झारखंड में संपन्न
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाया गया वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान शनिवार को अपने अंतिम चरण में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों से निर्धारित लक्ष्य 25 लाख के लगभग हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त हुए, रविवार को कुछ बाकी जिलों से हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस जन सहभागिता के लिए सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, संगठन के प्रकोष्ठों और समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का प्रतीक है। झारखंड के कांग्रेसजनों ने जिस एकजुटता और समर्पण की मिसाल पेश की है, उसने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। यह हमारी सामूहिक चेतना का प्रमाण है कि लोकतंत्र पर कोई भी आंच नहीं आने देंगे।