रांची में नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
रांची | नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में व्रतियों ने शुद्ध रूप से नहा-धोकर नेम और निष्ठा का पर्व छठ की शुरूआत की।
घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों और अभिकर्ताओं को दी गई चुनाव प्रक्रिया की जानकारी
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल सभागार में 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के सभी उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल की ओर से जन्मदिन समारोह का आयोजन
बाघमारा | लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल के सदस्यों द्वारा शनिवार को रामदेव रेस्टोरेंट डुमरा में लायन सुषमा रानी के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया।
रांची पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,पांच आरोपित गिरफ्तार
रांची | रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है।
रांची में छठ पर्व पर सुरक्षा कड़ी, 62 घाटों पर रहेगा सतर्क बल
रांची: छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रांची प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा उपायों की घोषणा की है। प्रशासन ने शहर को 9 ज़ोन में विभाजित किया है, प्रत्येक ज़ोन में डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। उनके साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल और आंसू गैस इकाई भी रहेगी।
राजगंज में सनसनी: तीन नशे में धुत युवकों ने दुकानदार को खिलौना पिस्तौल से बनाया बंधक
झारखंड में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का नाम अब छोटे अपराधियों के लिए डराने का जरिया बन गया है। इसी माहौल के बीच शुक्रवार रात राजगंज थाना क्षेत्र के लालबाजार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटी — जहां तीन नशे में धुत युवकों ने एक दुकानदार को पिस्तौल की नोक पर धमका दिया, जो बाद में खिलौना पिस्तौल निकली।
जमशेदपुर में दो स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार रात दो अलग-अलग इलाकों में हुई फायरिंग की घटनाओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जुगसलाई और गोलमुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
दिल्ली हादसे में शहीद हुए CRPF जवान वीरेंद्र शुक्ला को पलामू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार शुक्ला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिंगरा खुर्द स्थित कोयल नदी के तट पर आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी फायरिंग के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज से छठ महापर्व की शुरूआत, नहाय-खाय से गूंजे घाट और घर
रांची। छठ महापर्व की शुरूआत आज नहाय-खाय के साथ हो गयी है। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्रता और भक्ति भाव के साथ गंगा और अन्य नदियों में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना कर रहे हैं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस महान पर्व की विधिवत शुरूआत हो गयी है। नहाय-खाय के दिन व्रती घर की सफाई कर शुद्ध भोजन बनाते हैं। लौकी-भात और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत की शुरूआत की जाती है। इसके बाद व्रती अगले दिनों तक कठोर नियमों और उपवास का पालन करते हैं। घाटों और घरों में आस्था का माहौल नजर आ रहा है। महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं, जबकि पुरुष घाटों की सफाई और सजावट में लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किये गये हैं। छठ पूजा न केवल सूर्य उपासना का पर्व है, बल्कि यह लोक आस्था, परिवार की सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी माना जाता है।
डीएमएफटी फंड घोटाला पूरे झारखंड में फैला हुआ है: बाबूलाल
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बाबूलाल मरांडी ने राज्य में उजागर हो रहे जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड घोटाले पर कड़ी आपत्ति जताई है।