बीसीसीएल खेमका आउटसोर्सिंग फेस में कोयला चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, चोरों ने दो मुंशियों की की पिटाई
बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो एबीओसीपी क्षेत्र में संचालित खेमका कैरियर आउट सोर्सिंग फेस से दिनदहाड़े कोयला चोरी कर रहे चोरों का विरोध करना मुंशीयो को पड़ा महंगा। बताया जाता है की नदखुरकी कोलडंप मुंशी एक्रांत राम एंव जमुनिया कोलडंप के मुंशी मांझो बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास लोकल सेल में ट्रक लोडिंग करवाने के लिए कोयला देखने खेमका कैरियर आउट सोर्सिंग फेस गया था।
माटिगढ़ गोवर्धन पर्वत परिसर में बुधवार को श्रद्धा और हर्षो उल्लास के साथ दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन
बाघमारा | माटिगढ़ गोवर्धन पर्वत परिसर में बुधवार को श्रद्धा और हर्षो उल्लास के साथ दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन हुआ. इस अवसर पर यादव समाज के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत एवं गौ माता की पूजा अर्चना की.
दीपावली की रात गायब हुआ दिव्यांग युवक, दो दिन बाद जंगल से मिला अधजला शव , बर्बर हत्या से सहमा बेड़ो इलाका
राँची | बेड़ो थाना क्षेत्र के खूंटयारी जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक दिव्यांग आदिवासी युवक का अधजला शव देखा। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सोमरा कुजूर, निवासी घाघरा गांव, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि युवक की बर्बरता पूर्वक हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है।
रांची में सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया
रांची : रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा।
राजमहल और सरफराजगंज में दो हत्याएं, एक युवक की पीट-पीटकर, तो दूसरे की चाकू घोंपकर हत्या
साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसक वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई है। राजमहल थाना क्षेत्र के चांय टोली में 24 वर्षीय भीमा महतो की उसके सौतेले भाई गुड्डू महतो ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि दीपावली पर गुड्डू अपने घर के पास जुआ खेला रहा था, जिसका भीमा ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और गुड्डू ने भीमा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भगवान चित्रगुप्त और भाईदूज पूजा 23 अक्टूबर को
रांची। को भगवान चित्रगुप्त (दवात) और भाईदूज (गोधन) की पूजा 23 अक्टूबर की जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाई की अकाल मृत्यु न हो इसके लिए यम यमी की पूजा कर भाइयों की आयु, आरोग्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस दिन भाई को अपने बहन के घर जाकर तिलक लगाकर भोजन करने का विधान है।
चर्चा में जयराम महतो: घाटशिला उपचुनाव में स्कॉर्पियो के ऊपर बैठकर प्रचार करने पर नोटिस जारी
घाटशिला : घाटशिला उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, वे एक रैली में स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनसंपर्क करते नजर आए, जिसे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों और चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन बताया है।
घाटशिला उपचुनाव: 28 अक्टूबर तक जमा करें लाइसेंसी हथियार, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी
घाटशिला : घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन ने सभी लाइसेंसी शस्त्रधारकों को 28 अक्टूबर तक अपने हथियार संबंधित थाने में जमा कराने का अंतिम निर्देश जारी किया है।
रांची के जंगल में मिली दिव्यांग युवक की अधजली लाश, हत्या की आशंका
रांची: रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिकरा टोली निवासी 23 वर्षीय सोमरा कुजुर के रूप में हुई है। वह दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
बिहार के नेताओं में हेमंत सोरेन जैसा बड़ा दिल नहीं : मनोज पांडे
रांची: पटना में होने वाली महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे ने मीडिया से खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी चुनावी गठबंधन से बाहर हुई, तब उन्हें बिहार में भी गठबंधन का हिस्सा नहीं समझा गया। पांडे ने इसको लेकर स्पष्ट कहा कि “हम जब चुनाव से बाहर आ गए, तो बिहार में हम गठबंधन का हिस्सा भी नहीं रहे। हमें तो उस लायक ही नहीं समझा गया।”