रांची से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को लगा बड़ा झटका, विमान सेवा अचानक हुई बंद
रांची से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रांची से देवघर के बीच प्रतिदिन चलने वाली विमान सेवा को अचानक बंद कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा के तरीके में बदलाव आ गया है।
महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- केंद्र की BJP सरकार महिलाओं को ठगने का करती है काम
राजभवन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, OBC महिलाओं को आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
CM हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात की।
सीता सोरेन समेत 5 लोगों पर केस दर्ज, पूर्व पीए को अगवा कर पैसे लेने का आरोप
पूर्व विधायक सीता सोरेन और उनके अंगरक्षक समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला रीना घोष ने रांची की सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है। रीना, देवाशीष घोष की बहन हैं, जो पहले सीता सोरेन के निजी सचिव थे। कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दिन शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा।
पत्नी निकली 95 लाख के गहनों की चोरी की मास्टरमाइंड, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13-बी के हयातनगर के घर में हुई लाखों के गहनों की चोरी का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जांच शुरू की।
अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ जनजातीय विषयों विशेषकर, सीमा क्षेत्र के जनजातीय गांवों को “फर्स्ट विलेज” का दर्जा देते हुए उनके विकास के लिए बनाई गयी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
इरफान अंसारी ने सदन में की घोषणा: 1 साल में 10 हजार नियुक्तियां होंगी
झारखंड में डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकलकर्मियों के खाली पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में जल्दी ही 10 हजार नियुक्तियां होंगी। रिम्स के साथ ही सदर अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दशा भी बदलेगी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह घोषणा की।
अमन साहू गैंग के तार पाकिस्तान से जुड़े, हो रही थी हथियारों की खरीद-बिकरी; ATS बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। 11 मार्च को पलामू के चैनपुर में एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि अमन के नाम पर आर्म्स कंपनी नाम के एक फेसबुर अकाउंट एक्टिव था।
पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी; जानिए क्या है पूरा मामला
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सनईडीह गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।
झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट,तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की हो सकती है गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम शुक्रवार को भी बदला रहेगा। पिछले दो दिनों से बादल छाने और हल्की बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस कराई है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।