चार दिन बाद मिली राहत: दशम फॉल में बहे युवक का शव ड्रोन की मदद से बरामद
रांची। दशम फॉल में रविवार को हादसे का शिकार हुए युवक का शव आखिरकार चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम की लगातार कोशिशों के बाद मंगलवार देर शाम ड्रोन कैमरे की मदद से शव को ढूंढ निकाला गया।
धनबाद में ट्रेन हादसा: ओवरब्रिज के पास दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
धनबाद। कुमारघुबी ओपी क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना ओवरब्रिज के पास हुई, जहां दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सज्जाद अंसारी और 30 वर्षीय लालचंद बाउरी के रूप में की गई है। दोनों कुमारघुबी बाजार के नीचे पट्टी मोहल्ले के रहने वाले थे।
JSSC CGL पेपर लीक मामला: सरकार ने कोर्ट में कहा – जांच में नहीं मिला कोई सबूत
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बुधवार को JSSC CGL-2023 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले पर सुनवाई हुई। यह याचिका परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर दायर की गई थी। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि अब तक की जांच में पेपर लीक के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।
हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार
हजारीबाग | झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए अपराधियों के पास ने हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बेनीडीह में कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो अन्य घायल
बाघमारा | बेनीडीह स्थित सीएचपी के पास कोयला चुनने के दौरान हाइवा की चपेट में आने से पड़वाबिटा निवासी 46 वर्षीय गोबिंद रवानी की मौत हो गई। बताया जाता है कि बेरोजगारी से जूझ रहे गोबिंद मंगलवार देर रात करीब दो बजे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोयला चुनने गया था। इसी दौरान कोयला लदा एक हाइवा वाहन कोयला डंप करने के लिए बैक कर रहा था, तभी वह गोबिंद को कुचल गया।
जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के कांग्रेस भवन में बुधवार को महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. कलाम के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा और संदेश पर चर्चा की गई ।
सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 60 हजार रुपये की लूट
सरायकेला | झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे डाला। अपराधियों ने राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा सिजुलता स्थित नवोदय चौक के पास स्थित एक फोटो स्टूडियो सह ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में लूट की और फायरिंग करते हो फरार हो गए।
झारखंड में अपराधियों का तांडव,पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम रहने और पुलिस पर वसूली में व्यस्त रहने का आरोप लगाया।
घाटशिला उपचुनाव: झामुमो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन पर जताया भरोसा, पार्टी की केंद्रीय समिति का निर्णय
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय लिया गया। सोमेश, दिवंगत शिक्षा मंत्री और घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।
रांची के कटहल मोड़ पर दुकानदार पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच
रांची: राजधानी रांची के कटहल मोड़ इलाके में बुधवार रात एक गंभीर घटना हुई, जिसमें अज्ञात अपराधियों ने एक दुकानदार पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग डर के माहौल में आ गए।