देवघर में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, एक महिला समेत तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी
देवघर: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में गुरुवार रात एक 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चपरिया गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह उसका शव सड़क किनारे बरामद हुआ, जिसके पास से पुलिस ने एक धारदार चाकू भी जब्त किया है।
रांची में हुक्का बार पर पुलिस-कोटपा की बड़ी छापेमारी, कम उम्र के छात्र भी पकड़े गए
रांची: झारखंड में हुक्का बार पर प्रतिबंध के बावजूद रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कई रेस्टोरेंट में इसका संचालन जारी था। सूचना मिलने पर रांची एसडीओ के निर्देश पर अरगोड़ा पुलिस और कोटपा टीम ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हुक्का उत्पाद जब्त किए।
सीता सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और खनिज लूट पर सरकार पर जमकर हमला बोला
धनबाद: भाजपा नेता सीता सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक नीतियों पर तीखा हमला किया है। धनबाद के श्यामडीह में दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस पर अपने दोनों बेटियों के साथ पहुंचीं सीता सोरेन ने सरकार की कई नीतियों को निशाना बनाया।
रांची में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सिटी DSP का रीडर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
रांची: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी DSP के रीडर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, एसीबी को रीडर द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया।
जमशेदपुर: कदमा में नौकरानी लाखों के आभूषण लेकर फरार, अवैध हथियार के साथ दो युवकों को जेल
कदमा, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में एक घर से लाखों रुपए के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। बबली गोराई, जो उलियान रोड स्थित एसआरआई कृष्ण कॉम्प्लेक्स की रहने वाली और विधवा हैं, ने अपनी नौकरानी पर आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है।
अंधविश्वास में महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार; पश्चिमी सिंहभूम में सनसनी
पश्चिमी सिंहभूम, मझगांव: जिले के मझगांव क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चांदमनी पिगुंवा के रूप में हुई है।
रांची में 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय साउथ एशियन गेम्स, छह देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
रांची: राजधानी रांची अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही है। 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी एथलेटिक स्टेडियम में साउथ एशियन (सैफ) गेम्स का भव्य आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भारत समेत छह देशों के करीब 300 खिलाड़ी और 150 तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे।
पलामू में पारा शिक्षक पर हमला, तीन गोलियां लगीं; रांची अपोलो में इलाज जारी
रांची/पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात एक पारा शिक्षक पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। घटना में घायल शिक्षक मो. जमालुद्दीन अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रांची के अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है।
संदिग्ध मौत का खुलासा: दो दिन बाद कब्र से निकाला गया बीए छात्रा का शव, युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पलामू: पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक बीए की छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। छात्रा का शव परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दफना दिया था। लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर दो दिन बाद पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला।
दुमका में BCCI के फर्जी लेटर से ठगी का पर्दाफाश, अंडर-19 टीम में चयन के नाम पर शिक्षक से उगाहे एक करोड़ रुपए
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक सरकारी शिक्षक से उनके बेटे को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल कराने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का भंडाफोड़ तब हुआ जब शिक्षक को बीसीसीआई के नाम से जारी एक फर्जी चयन पत्र मिला।