सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के विरोध में निकाली गई आक्रोश रैली
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई।
बहरागोड़ा ओवर ब्रिज पर बस और कार में टक्कर,परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल के टावर को जलाया
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सली गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। सोमवार देर रात भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में एक और एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने इस घटना के बाद घटनास्थल पर कई पोस्टर और पर्चे छोड़े, जिनमें पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपने मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी गई है।
गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले नगर कीर्तन का होगा नगर भ्रमण
पूर्वी सिंहभूम | सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ने भव्य तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है।
रामगढ़ के गांधी चौक पर लगेगी राष्ट्रपिता की नई प्रतिमा : उपायुक्त
रामगढ़ | रामगढ़ के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर सोमवार को एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिर निर्माण कार्य शुरु किया गया।
दादा का हत्यारा पोता गिरफ्तार, लगातार अपमानित होने पर उतारा था मौत के घाट
पलामू | दादा के हत्यारे पोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगातार अपमानित होने पर पोते ने दादा को तेज धारदार टांगी से मौत के घाट उतार दिया था। घटना घर के शौचालय में हुई थी। 10 दिन बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया। इससे पहले घटना के दो दिन बाद आरोपित के पिता, मां और बहन को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। यह घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागाकला में हुई थी। सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक
हजारीबाग | हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद हल-बैल लेकर लेपो रोड पर उतर आए। उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से नगर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान सड़कों की जर्जर स्थिति की ओर आकर्षित किया।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन
धनबाद | आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में एक यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में खादी ग्राम उधोग संघ के लोग स्कूली छात्र सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा गांधी सेवा सदन में घरेलू निर्माण कार्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के लिए स्थानीय उद्योगों एवं नवाचारों को करना होगा प्रोत्साहित : बाबूलाल
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सोमवार को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ संकल्प अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता के रूप में, जबकि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और जिलाध्यक्ष चंडी चरण साउ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद
हजारीबाग | हजारीबाग पुलिस को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बोकारो-हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।