CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर बने IPS कुलदीप द्विवेदी
। केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। उनके साथ सी वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी इसी पद पर नियुक्ति की गई है।
IAS विनय चौबे को मिली बेल, 90 दिन में ACB ने चार्जशीट दायर नहीं की
झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे को कोर्ट ने बड़ी रहत देदी है। एसीबी कोर्ट ने BNSS की धारा 187 (2) के तहत विनय चौबे को जमानत देदी है।
मौसम में बदलाव, 21-22 अगस्त को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मॉनसून को और भी अधिक प्रभावित किया है।
सोते समय धँसा घर, जमींदोज हुआ पूरा परिवार; बाल-बाल बचे सभी लोग
धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के हटिया के पास सात नंबर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तड़के करीब 3 बजे अचानक धरती फटी और तेज धमाके के साथ एक पूरा घर जमीन में समा गया। घर के अंदर बच्चे और परिवार के सदस्य सो रहे थे, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और तेज आवाज से सभी जाग गए।
साहिबगंज में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ कारोबारी बबलू के ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह साहिबगंज के बंगाली टोला इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ व्यवसायी बबलू के ठिकानों पर छापेमारी की।
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश, 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मॉनसून
झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की नियुक्ति चुनौती याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। यह मामला सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ, मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन.वी. अनजारिया के समक्ष पेश हुआ।
उपायुक्त ने ‘वज्रपात सुरक्षा रथ’ को किया रवाना, आम लोगों को किया जाएगा जागरुक
झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को जिलावासियों को आकाशीय बिजली से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से ‘वज्रपात सुरक्षा रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुरक्षा रथ के माध्यम से आम लोगों को आकाशीय बिजली से बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।
रेल यात्रियों के लिए झटका: धनबाद से दिल्ली, जम्मूतवी और चंडीगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का किराया बढ़ा
धनबाद से दिल्ली होकर जम्मूतवी और चंडीगढ़ के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी हो गई है। रेलवे ने चुपके से दिल्ली के किराए में 405, चंडीगढ़ 460 तो जम्मूतवी के किराए में 495 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
झारखंड डीजीपी नियुक्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, केंद्र-राज्य आमने-सामने
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करने वाला है। इस याचिका में दावा किया गया है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।